.

Contact Form

Name

Email *

Message *

अदरक की खेती कैसे करें | अदरक की खेती से कमाइए लाखों रुपए | Ginger Farming Information Guide -


अगर आप अदरक की खेती करना चाहते है तो आपको बहुत ही फायदा हो सकता है क्योंकि इसकी खेती में बहुत ही कम खर्च में अधिक आमदनी होती है। अदरक की खेती को अगर कृषि वैज्ञानिको द्वारा बताये गए तरीको से किया जाए तो किसानो को अच्छी फसल की प्राप्ति हो सकती है। अदरक के तीन किस्म ऐसे है जो हमारे देश में भली भाती की जाती है एक सुप्रभात दूसरा सुरुचि और तीसरा सुरभी। तो आइये जानते है कैसे करे अदरक की खेती।


Adrak ki kheti kaise karen, Ginger farming guide,

जलवायु –
अदरक गर्म और आर्द्र जलवायु में अच्छी तरह से बढ़ती है. मतलब इसके खेती समुद्र स्तर से ऊपर 1500 मीटर की ऊंचाई और आंशिक छाया में अच्छी तरह से पनपती है. लेकिन इसके सफल खेती के लिए इष्टतम ऊंचाई 300-900m है. मध्यम वर्षा बुवाई से rhizomes के अंकुर तक, और इसके सफल खेती के लिए बढ़ती अवधि में काफी भारी और अच्छी तरह से वितरित बारिश और कटाई से पहले शुष्क मौसम के साथ एक महीने के अवधि तक 28 ° -35 डिग्री सेल्सियस के तापमान इष्टतम आवश्यकताओं में से हैं| प्रारंभिक बुवाई के बेहतर विकास और उच्च पैदावार में मदद करता है|
भूमि का चयन और तैयारी –
किसान चाहे तो अदरक की खेती किसी भी तरह के भूमि पर कर सकते है लेकिन उचित जल निकास वाली दोमट भूमि में अदरक की खेती को सबसे सर्वोतम माना जाता है। मांदा का निर्माण करना भी अदरक की खेती के लिए अच्छा होता है। मांदा निर्माण से पहले खेत की अच्छी तरह से जुताई कर के उसे भुरभुरा बना लेना चाहिए। अदरक की खेती को खरपतवार रहित रखने के लिए और मिट्टी को नरम बनाये रखने के लिए आवश्यकता अनुसार खेत की जुताई करते रहना चाहिए ।
अदरक की किस्मे –
1. आईआईएसआर वरदा- यह किस्म 200 से 210 दिन में तैयार हो जाती है, इसकी पैदावार 22 से 23 टन (ताजे कन्द) प्रति हेक्टेयर है|
2. सुप्रभा- यह किस्म 225 से 235 दिन में तैयार हो जाती है, इसकी पैदावार 16 से 17 टन (ताजे कन्द) प्रति हेक्टेयर है|
3. सुरुचि- यह किस्म 215 से 225 दिन में तैयार हो जाती है, इसकी पैदावार 11 से 12 टन (ताजे कन्द) प्रति हेक्टेयर है|
4. सुरभी- यह किस्म 220 से 230 दिन में तैयार हो जाती है, इसकी पैदावार 17 से 18 टन (ताजे कन्द) प्रति हेक्टेयर है|
5. हिमगिरी- यह किस्म 225 से 235 दिन में तैयार हो जाती है, इसकी पैदावार 13 से 14 टन (ताजे कन्द) प्रति हेक्टेयर है|
6. आईआईएसआर महिमा- यह किस्म 195 से 205 दिन तक तैयार हो जाती है, इसकी पैदावार 23 से 24 टन (ताजे कन्द) प्रति हेक्टेयर है|
7. आईआईएसआर रजाता- यह किस्म 195 से 205 दिन तक तैयार हो जाती है, इसके पैदावार 22 से 23 (ताजे कन्द) प्रति हेक्टेयर है|
8. इसके आलावा अन्य किस्में- कार्तिका, अथिरा आदि उन्नत किस्में भी 200 दिन में तैयार हो जाती है|
अदरक की बुवाई –
1. अदरक (Ginger) की बुवाई के समय उन्नत किस्म का चुनाव करे, इसकी बुवाई फरवरी से लेकर मई तक की जा सकती है| अदरक की बुवाई करने का उपयुक्त समय मार्च से अप्रेल तक रहता है| इसकी समय पर बुवाई करने से अच्छी उपज प्राप्त होती है|
2. बुवाई की कंदों का भार प्रत्येक कन्द के 1 से 2 आखं के साथ 20 से 25 ग्राम होना उचित रहता है| बुवाई से पहले कंदों को 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम या बाविस्टिन या 2.5 ग्राम मेन्कोजेब से प्रति किलोग्राम बीज को पानी में 25 से 30 मिनट डुबो कर उपचारित करना चाहिए| उसके बाद उनको छाव में सुखाकर बुवाई करनी चाहिए|
3. इसके लिए लाइन से लाइन की दुरी 20 से 30 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दुरी 15 से 20 सेंटीमीटर इसकी रोपाई 5 से 10 सेंटीमीटर गहराई पर करनी चाहिए| अदरक (Ginger) की रोपाई के लिए 23 से 27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बीज की मात्रा उपयुक्त रहती है|


खाद एवं उर्वरक –
अदरक की फसल के लिए कितना खाद व उर्वरक होना चाहिए इसका पता लगाने के लिए मृदा जांच अनिवार्य है। यदि किसी कारणवश मृदा जांच ना हो सके तो उस स्थिति में गोबर की खाद या कम्पोस्ट खाद 20-25 टन भूमि की तैयारी से पूर्व खेत में मिला देनी चाहिए। नाइट्रोजन की आधी मात्रा तथा फास्फोरस एवं पोटाश की सम्पूण मात्रा प्रकन्द लगाते समय डालना हैं तथा नाइट्रोजन की शेष मात्रा को बुवाई के 50-60 दिन बाद खेत में डालकर मिट्टी चढ़ानी चाहिए।
सिंचाई / जल प्रबंधन –
अदरक की खेती में बराबर नमी का बना रहना बहुत जरुरी होता है इसलिए इसकी खेती में पहली सिंचाई बुआई के तुरंत बाद कर देनी चाहिए। फिर भमि में नमी बनाये रखने के लिए आवश्यकता अनुसार सिंचाई करते रहना चाहिए। सिंचाई के लिए टपक पद्धति या ड्रिप एरीगेशन का प्रयोग किया जाए तो और भी बेहतर परिणाम सामने आता है।
खरपतवार नियंत्रण –
अदरक (Ginger) की खेती में आवश्यतानुसार खरपतवार की लिए निराई गुड़ाई करते रहना चाहिए, यदि कीटनाशक से नियंत्रण चाहते है, तो 3.5 पेंडामेथालिन को 800 से 900 लिटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर बुवाई के 2 दिन के अंदर तक छिड़काव करना चाहिए| जिससे खरपतवार का जमाव ही नही होगा|
अदरक के रोग और रोकथाम –
अदरक की फसल में मृदु विगलन, जीवाणु म्लानि, पर्ण चित्ती और सूत्रकृमि रोग प्रमुख है| इनकी रोकथाम के लिए बीज को अच्छे से उपचारित कर के बुवाई करनी चाहिए| रोग रोधी किस्म का चुनाव करना चाहिए| रोगी पौधों को उखाड़ कर मिट्टी में दबा देना चाहिए| इसके साथ साथ 2 ग्राम गंधक प्रति लिटर पानी और 0.5 प्रतिशत मिथाइल डिमेटान 1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करते रहना चाहिए|
अदरक के कीट और रोकथाम –
अदरक (Ginger) की फसल में तना बेधक, राइजोम शल्क और लघु किट जैसे कीट लगते हा इनकी रोकथाम के लिए मैलाथियान, डाइमेथोए और क्युनाल्फोस तीनों से एक एक मिलीलीटर दवा और एक लिटर पानी की दर से छिड़काव करना चाहिए| इसके बाद 25 किलोग्राम क्लोरोफयरिफास का चूर्ण प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राख में मिलाकर बुरकाव करना चाहिए|
अदरक की खुदाई –
बुवाई के लगभग 7-8 महीनों बाद फसल को खोदा जा सकता है। परंतु सौंठ के लिए फसल को पूर्ण रूप से पक जाने पर ही खोदते हैं। फसल के पकने में मौसम और किस्म के अनुसार 7-8 माह लगते हैं। जब पौधों की पत्तियां सूखने लगे, तब प्रकंदों को फावड़े, कस्सी अथवा खुरपी से खोदकर निकाल लेते हैं।
अदरक की पैदावार -
किस्म, अनुकूल मौषम और उपरोक्त विधि के अनुसार अदरक की खेती करने के बाद अदरक की उपज 12 से 18 टन (ताजे कन्द) मिलनी चाहिए|
तो उपरोक्त विवरण से किसान भाई समज गये होंगे की अदरक की उन्नत खेती कैसे करे, जिससे अच्छी पैदवार और अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सके| इस तरह किसान भाई अच्छी उपज अदरक की प्राप कर सकते है|
दोस्तों, तो ये थी हमारे किशन भाई अदरक की खेती कैसे करें और अधिक मुनाफा कैसे कमायें, हमे आशा है आपको अदरक की खेती की जानकारी समझ में आ गई होगी | फिर भी आपका कोई भी सवाल है या सुझाव है, तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, हमसे पूछ सकते है,  दोस्तों इस ब्लॉग पर आए भी खेती बड़ी से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी, जानकारी अच्छी लगे तो इस अपने दोस्तों के शत सोशल साईट पर शेयर जरुर करें, और हमारी इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें , धन्यवाद |

Share:

तिल की खेती कैसे करें -Til ki kheti kaise kare ?


तिल तिलहन फसलो में  भारत की सबसे पुरानी और खास फसल है  जिसका इतिहास भारत में करीब 5 हजार साल पुराना मिलता है तिलहन उन फसलो को कहते है जिनसे हमे वनस्पति तेल मिलता है खरीफ की इस  तिलहन फसल के बीजो से करीब 50 फीसदी तेल पाया जाता है दुनियाभर में तिल के उत्पादन का 25 फीसदी हिस्सा अकेले भारत में होता है जो की मूँगफली से भी ज्यादा है |
Til ki kheti kaise kare

तिल की खेती के लियें जलवायु –
तिल के लिए शीतोषण जलवायु उपयुक्त होती है मुख्यतः बरसात या खरीफ में इसकी खेती की जाती है यह बहुत ही ज्यादा बरसात या सूखा पड़ने पर फसल अच्छी नहीं होती हैI
खेत की तैयारी –
इसके लिए हल्की भूमि तथा दोमट भूमि अच्छी होती हैI यह फसल पी एच 5.5 से 8.2 तक की भूमि में उगाई जा सकती हैI फिर भी यह फसल बलुई दोमट से काली मिट्टी में भी उगाई जाती है I और गर्मी में रबी की फसल कटने के बाद खेत की दो-तीन बार जुताई करने के बाद मिट्टी की जांच करवानी पड़ती है। उसके बाद संभव हो तो जिप्सम का प्रयोग करते हैं, जिससे खेत की मिट्टी भुरभुरी हो जाती है।
तिल की खेती उन्नत किस्में –

तिल की उन्नत  किस्मो की बात की जाये तो इनमे  मुख्य रूप से निम्न है –

टी.के.ज़ी.-21, टी.के.ज़ी.-22, टी.के.ज़ी.-306, जे.टी.एस.-8, जी.टी.-1 जी.टी.-10, ओ.टी.-7, एन.-32, टाईप 4, टाईप12, टाईप13, टाईप78, शेखर, प्रगति, तरुण, कृष्णा, एवम बी.63 किस्मे हैं |

तिल की बीज बुवाई –

फसल को आमतौर पर छिटक कर बोया जाता है, जिसके फलस्वरुप निराई-गुड़ाई करने में बाधा आती है। फसल से अधिक उपज पाने के लिए कतारों में बोनी करनी चाहिए। छिटकवां विधि से बुवाई करने पर 1.6-3.80 प्रति एकड़ बीज की आवश्यकता होती है। कतारों में बोने के लिए सीड ड्रील का प्रयोग किया जाता है तो बीज दर घटाकर 1-1.20 किग्रा प्रति एकड़ बीज की आवश्यकता होती है। बोने के समय बीजों का समान रुप से वितरण करने के लिए बीज को रेत (बालू), सूखी मिट्टी या अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर की खाद के साथ 1:20 के अनुपात में मिलाकर बोना चाहिए। मिश्रित पद्धति में तिल की बीजदर एक किग्रा प्रति एकड़ से अधिक नहीं होना चाहिए। कतार से कतार और पौधे से पौधे के बीच की दूरी 30x10 सेमी रखते हुए लगभग 3 सेमी की गहराई पर बोना चाहिए।

खाद एवं उर्वरक -

उर्वरको का प्रयोग भूमि परीक्षण के आधार पर करना चाहिएI 80 से 100 कुंतल सड़ी गोबर की खाद खेत तैयारी करते समय आख़िरी जुताई में मिला देना चाहिएI इसके साथ ही साथ 30 किलोग्राम नत्रजन, 15 किलोग्राम फास्फोरस तथा 25 किलोग्राम गंधक प्रति हेक्टेयर प्रयोग करना चाहिएI रकार तथा भूड भूमि में 15 किलोग्राम पोटाश प्रति हेक्टेयर प्रयोग करना चाहिएI नत्रजन की आधी मात्रा तथा फास्फोरस,पोटाश एवम गंधक की पूरी मात्रा बुवाई के समय बेसल ड्रेसिंग में तथा नत्रजन की आधी मात्रा प्रथम निराई-गुडाई के समय खड़ी फसल में देना चाहिए I

फसल में जल प्रबंधन –

तिल की खेती बरसात  के मोसम में होने के कारण हमे इसमें सिचाई की आवश्यकता तब तक नहीं पढ़ती जब तक की बरसात ना हो तिल की फसल में खरपतवार  प्रबंधन-खरीब की फसल होने की वजह से खरपतवार तिल की फसल का  एक अहम् रोग है  खरपतवार के लिए  बुवाई से पहले 3-4 सप्ताह तक निदाई –गुड़ाई  कर खरपतवार निकाल लेना चाहिए  और अगर खरपतवार फसल के छोटे होने पर हो तो एलाक्लोर50 ई.सी. 1.25 लीटर प्रति हेक्टेयर बुवाई के बाद 2-3दिन के अन्दर प्रयोग करना चाहिएI

खरपतवार प्रबंधन –

किसान भाईयो प्रथम निराई - गुडाई बुवाई के 15 से 20 दिन बाद दूसरी 30 से 35 दिन बाद करनी चाहिएI निराई - गुडाई करते समय थिनिंग या विरलीकरण करके पौधों के आपस की दूरी 10 से 12 सेंटीमीटर कर देनी चाहिए I खरपतवार नियंत्रण हेतु एलाक्लोर 50 ई.सी.1.25 लीटर प्रति हेक्टेयर बुवाई के बाद दो-तीन दिन के अन्दर प्रयोग करना चाहिए I

रोग प्रबंधन –

इसमे तिल की फिलोड़ी अवम फाईटोप्थोरा झुलसा रोग लगते है | फिलोड़ी की रोकथाम के लिए बुवाई के समय कूंड में 10जी. 15 किलोग्राम या मिथायल – ओ - डिमेटान 25 ई.सी 1 लीटर की दर से प्रयोग करना चाहिए तथा फाईटोप्थोरा झुलसा की रोकथाम हेतु 3 किलोग्राम कापर आक्सीक्लोराइड या मैन्कोजेब 2.5 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से आवश्यकतानुसार दो - तीन बार छिडकाव करना चाहिएI

कीट प्रबंधन –

तिल में पत्ती लपेटक अवम फली बेधक कीट लगते है I इन कीटों की रोकथाम के लिए क्यूनालफास 25 ई.सी. 1.5 लीटर या मिथाइल पैराथियान 2 प्रतिशत चूर्ण 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर के दर से छिडकाव करना चाहिए I

तिल की फसल की कटाई -

तिल की पत्तियां जब पीली होकर गिरने लगे तथा पत्तियां हरा रंग लिए हुए पीली हो जावे तब समझना चाहिए की फसल पककर तैयार हो गयी हैI इसके पश्चात कटाई पेड़ सहित नीचे से करनी चाहिएI कटाई के बाद बण्डल बनाकर खेत में ही जगह जगह पर छोटे-छोटे ढेर में खड़े कर देना चाहिएI जब अच्छी तरह से पौधे सूख जावे तब डंडे छड आदि की सहायता से पौधों को पीटकर या हल्का झाड़कर बीज निकाल लेना चाहिएI

उपज या पैदावार –

उपरोक्तानुसार अच्छी तरह से फसल प्रबंध होने पर और तकनीकी तरीको से खेती करने पर तिल की पैदावार 7 से 8 कुन्तल प्रति हेक्टेयर प्राप्त होती है I


Share:

धान की उन्नत खेती कैसे करें - धान की खेती से कमाइए लाखों रुपए -


धान या चावल (Paddy) भारत की सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल है| जो कुल फसले क्षेत्र का एक चौथाई क्षेत्र कवर करता है| धान या चावल (Paddy)लगभग आधी भारतीय आबादी का भोजन है| बल्कि यह दुनिया की मानविय आबादी के एक बड़े हिस्से के लिए विशेष रूप से एशिया में व्यापक रूप से खाया जाता है| चावल की खेती भारत भर के लाखों परिवारों की मुख्य गतिविधि और आय का स्रोत है| भारत को इसे विदेशी मुद्रा और सरकारी राजस्व की प्राप्ति होती है| भारत का धान (Paddy) की पैदावार में दूसरा स्थान है|

Dhan ki kheti


धान की खेती के लिए जलवायु -  
धान एक उष्ण तथा उपोष्ण जलवायु की फसल है। गर्म शीतोष्ण क्षेत्रों में धान की उपज अधिक होती है। धान की फसल को पूरे जीवन काल में उच्च तापमान तथा अधिक आर्द्रता के साथ अधिक जल की आवश्यकता होती है।धान और पानी का गहरा सम्बन्ध है। जहाँ वर्षा अधिक होती है वहीं धान का क्षेत्रफल अधिक होता है। जिन क्षेत्रों में वार्षिक वर्षा 140 से.मी से अधिक होती है धान की फसल सफलतापूर्वक उगाई जाती है।

धान की खेती के लिए भूमि और तयारी -
धान की खेती के लिए भारी दोमट भूमि सर्वोत्तम पाई गई है। इसकी खेती हल्की अम्लीय मृदा से लेकर क्षारीय (पीएच 4.5 से 8.0 तक) मृदा में की जा सकती है। धान के खेत की तैयार शुष्क एंव आर्द्र प्रणाली द्वारा बोने की विधि पर निर्भर करती है। शुष्क प्रणाली में खेत की तैयारी के लिए फसल के तुरन्त बाद ही खेत को मिट्टि पलटने वाले हल से जोत देते हैं। इसके बाद पानी बरसने पर जुताई करते हैं। इस प्रकार भूमि की भौतिक दशा धान के योग्य बन जाती है। गोबर की खाद, कम्पोस्ट या हरी खाद बोआई से पहले प्रारम्भिक जुताई के समय खेत में अच्छी तरह मिला देना चाहिए।

धान की उन्नत किस्मे -
संकर धान की किस्में - के. आर. एच.- 2, पी. एच. वी.- 71, सह्याद्री, प्रो एग्रो- 6201, एराइज-6444, सुरुचि- 5401,

 
 
 धान की सामान्य किस्में -
 
अगेती किस्में - 110 से 115 दिन फसल की अवधि वाली, इनमें मुख्य रूप से पूसा- 2 व 21, पूसा- 33 व 834, पीएनआर- 381 व 162, नरेन्द्र धान (चावल)- 86 व 97, गोविन्द और सांकेत- 4 आदि प्रमुख है |

मध्यम अवधि की किस्में- 120 से 125 दिन फसल अवधि वाली किस्में, इनमें प्रमुख रूप से पूसा- 169, 205 व 44, सरजू- 52, पंतधान (चावल)- 10 व 12 और आईआर- 64 आदि प्रमुख है | 
लम्बी अवधि वाली किस्में- 130 दिन से उपर वाली किस्में,इनमें प्रमुख रूप से पीआर- 106, मालवीय- 36 और नरेन्द्र- 359 आदि प्रमुख है|

बासमती किस्मे- इनमें मुख्य रूप से पूसा बासमती- 1, पूसा सुगंध- 2, 3, 4 व 5, कस्तुरी- 385, बासमती- 370 व बासमती तरावडी आदि प्रमुख है |

धान की बीज बुवाई -

धान की सीधी बुवाई के लिए बीज की मात्रा 40 से 50 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर बोना चाहिए एवम धान की एक हेक्टेयर रोपाई के लिए बीजकी मात्रा 30 से 35 किलोग्राम बीज पौध तैयार करने हेतु पर्याप्त होता है नर्सरी डालने से पहले बीज का शोधन करना अति आवश्यक है 25 किलोग्राम बीज के लिए 4 ग्राम स्ट्रेपटोसईक्लीन तथा 75 ग्राम थीरम के द्वारा बीज को शोधित करके बुवाई करे।

धान की पौधरोपण -

धान की रोपाई का उपयुक्त समय जून के तीसरे सप्ताह से जुलाई के तीसरे सप्ताह के मध्य अवश्य करनी चाहिए इसके लिए धान की 21 से 25 दिन की तैयार पौध की रोपाई उपयुक्त होती है। धान रोपाई के लिए पंक्तियों से पंक्तियों की दूरी 20 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटीमीटर तथा एक स्थान पर 2 से 3 पौधे लगाना चाहिए।

धान में पोषण प्रबंधन -

धान की अच्छी उपज के लिए खेत में आख़िरी जुताई के समय 100 से 150 कुंतल पर हेक्टेयर गोबर की सड़ी खाद खेत में मिलाते है तथा उर्वरक में 120 किलोग्राम नत्रजन, 60 किलोग्राम फास्फोरस एवम 60 किलोग्राम पोटाश तत्व के रूप में प्रयोग करते है। नत्रजन की आधी मात्रा फास्फोरस तथा पोटाश की पूरी मात्रा खेत तैयार करते समय देते है तथा आधी मात्रा नत्रजन की टापड्रेसिंग के रूप में देनी चाहिए।

धान की खेती में जल प्रबंधन -
धान (Paddy) की फसल को अन्य फसलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है| धान की फसल को कुछ विशेष अवस्थाओं में पानी की जरूरत रहती है रोपाई के बाद एक सप्ताह तक, पौधे के फुटाव के समय, बाली निकलते समय और दाना भरते समय खेत में पानी रहना आवश्यक होना चाहिए|

खरपतवार प्रबंधन -
धान में खरपतवार हटाने के लिए खुरपी या पैडीवीडर का प्रयोग करते है या फिर रसायन विधि से नियन्त्रण के लिए रोपाई के 3 से 4 दिन के अंदर 700 से 800 लिटर पानी में 3.5 लिटर पेंडीमेथलिन 30 ई. सी. का प्रयोग प्रति हेक्टेयर करें |

धान की खेती में किट व रोग प्रबंधन :-
किट प्रबंधन - धान को लगने वाले प्रमुख किट दिमक, पत्ती लपेटक किट, गन्धी बग और तना बेधक इत्यादि इसके लिए 1.5 लिटर प्रति हेक्टेयर नीम से बनी कीटनाशक का प्रयोग करे और बाद में क्यूनालफास 25 ई.सी. 1.25 लिटर या क्लोरोपाइरीफास 20 ई. सी. 1.5 लिटर प्रति हेक्टेयर में छिडकाव करना चाहिए|

रोग प्रबंधन -  धान (Paddy) की फसल को लगने वाले प्रमुख रोग सफेद दाग, विषाणु झुलसा रोग, शिथ झुलसा, भूरा धब्बा, जीवाणु धारी, झोका और खैरा इत्यादि है| इसके लिए बीज को बोने से पहले अच्छे से उपचारित करें| यदि फिर भी रोग फसल को अपनी चपेट में लेता है तो रोग से सम्बंधित दवा का उपयोग करे इसके लिए आप अपने कृषि अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है|

फसल कटाई -

जब खेत में 50 प्रतिशत बालियाँ पकाने पर फसल से पानी निकाल देना चाहिए 80 से 85 प्रतिशत जब बालियों के दाने सुनहरे रंग के हो जायं अथवा बाली निकलने के 30 से 35 दिन बाद कटाई करना चाहिए इससे दानो को झड़ने से बचाया जा सकता है। अवांछित पौधों को कटाई के पहले ही खेत से निकाल देना चाहिए कटाई के बाद तुरंत ही मड़ाई करके दाना निकाल लेना चाहिए।

धान की पैदावार -

दो प्रकार की प्रजातियाँ मिलती है सिंचित और असिंचित दोनों प्रकार की प्रजातियों में पैदावार भी अलग-अलग पाई जाती है। सिंचित क्षेत्रों में सभी तकनीकी अपनाने पर 50 से 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार प्राप्त होती है। असिंचित क्षेत्रों में सभी तकनीकी अपनाने पर 45 से 50 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार प्राप्त होती है।

Share:

Popular Posts

Subscribe Now

Get All The Latest Updates

email updates