.

Contact Form

Name

Email *

Message *

Showing posts with label Vegetable Farming. Show all posts
Showing posts with label Vegetable Farming. Show all posts

चुकन्दर की खेती कैसे करें | चुकन्दर की खेती से कमाइए लाखों रुपए - Beetroot Farming in Hindi


चुकंदर (Beetroot) की फसल की लिए ना तो जायदा गर्मी और ना ही जायदा सर्दी सम जलवायु उपयुक्त रहती है| ज्यादा सर्दी और गर्मी का फसल पर बुरा प्रभाव पड़ता है| इसकी खेती पहाड़ी क्षेत्रों में भी सफलतापुर्वक की जा सकती है| चुकंदर (Beetroot) की फसल के लिए 30 से 60 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा उपयुक्त रहती है| पौधों की वृद्धि के समय मौसम चमकीला और सम होना चाहिए| ज्यादा तापमान पर इसकी जड़ो में चीनी की मात्रा बढ़ने लगती है।

Beetroot Farming in Hindi


उपयुक्त भूमि और उसकी तयारी -
चुकंदर की खेती किसी भी प्रकार की उपजाऊ मिट्टी में की जा सकती है| परन्तु इसके लिए सबसे उपयुक्त दोमट और बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त है| जहां पानी की निकासी की भी व्यवस्था होनी चाहिए| इसको लवणीय मिटटी में भी उगाया जा सकता है| प्रथम जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करने के पश्चात एक बार हेरो चलाकर कल्टीवेटर से क्रॉस में जुताई करनी चाहिए एवं अंत में पाटा चलाकर खेत को समतल कर देना चाहिए। खेत की जुताई के समय उसमे पर्याप्त नमी होनी चाहिए।
चुकन्दर की उन्नत शील किस्मे -
चुकंदर (Beetroot) की किस्में इस प्रकार है जैसे- इग्लोपोली, ऐजे पोली, ईरो टाइप ई, एनपी पोली, मेरोबी मेरोक पोली, मेरोबी मेगना पोली, ब्रुश ई ट्रिप्लेक्स, रोमांस काया, बीजीडब्लू- 674, एमएसएच- 102, यूएसएच- 9, यूएस- 75 और यूएच- 35 इत्यादि प्रमुख है|

बीज की मात्रा -
चुकन्दर के उत्तम सफल उत्पादन के लिए बीज का चुनाव मुख्य है । बीज का उत्तम होना आवश्यक है । साधारणत: बीज की मात्रा 6-8 किलो प्रति हैक्टर की आवश्यकता होती है । बीज की मात्रा, बुवाई का ढंग, समय व किस्म पर भी निर्भर करता है ।

बुवाई का समय व तरीका -
बुवाई खेत तैयारी के बाद सारे खेत में एक साथ न बोकर 10-15 दिन के अन्तर से बोयें जिससे जड़ें लम्बे समय तक मिलती रहें। जाड़े की फसल होने के कारण बोने का समय अक्टूबर-नवम्बर तक होता है । बीज की छोटी क्यारियां बनायें तथा कतारों में लगायें। इन कतारों की दूरी 30 सेमी. तथा पौधे से पौधे की दूरी 10-12 सेमी. रखें जिससे बड़ी जड़ें आपस में मिल न सकें । बीज की गहराई अधिक न लेकर 1-5-2 सेमी. रखें जिससे अंकुरण में परेशानी न आये। गहरा बीज गल, सड़ जाता है। बगीचों के लिये बीज 20-25 ग्राम 8-10 मी. क्षेत्र के लिए काफी होता है। यदि गमलों में लगाना हो तो 2-3 बीज बोयें तथा उपरोक्त समय पर बोयें। कतारों की दूरी 25-30 सेमी. व पौधों की दूरी 8-10 सेमी. रखें ।

खाद एवं उर्वरकों -
जड़ों की फसल होने से देशी खाद या कम्पोस्ट खाद की मात्रा भूमि की किस्म के ऊपर निर्भर करती है । बलुई दोमट भूमि के लिये 15-20 ट्रौली खाद (एक ट्रौली में एक टन खाद) प्रति हैक्टर खेत तैयार करते समय दें । यदि भूमि रेतीली है तो हरी खाद के रूप में भी दें जिससे खेत में ह्यूमस व पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाये । रासायनिक खाद या उर्वरकों की मात्रा, जैसे-नत्रजन 60-70 किलो, फास्फोरस 60 किलो तथा पोटाश 80 किलो प्रति हैक्टर के लिये पर्याप्त होता है । नत्रजन की आधी मात्रा, फास्फोरस व पोटाश की पूरी मात्रा को बुवाई से 15-20 दिन पूर्व मिट्‌टी में मिलायें तथा शेष नत्रजन को बोने के बाद 20-25 दिन व 40-45 दिन के बाद दो बार में छिड़कने की सिफारिश की जाती है । इस प्रकार से जड़ों का विकास ठीक होता है ।

फसल में सिचाई प्रबंधन -
चुकंदर को अधिक पानी की आवश्यकता नही होती है सिचाइयों कि संख्या व समय सर्दियों कि वर्षा के ऊपर निर्भर करता है साधारणत: पहली दो सिचाइया बुवाई के १५-२० दिन के अंतर पर करते है बाद में फसल कि कटाई तक २०-२५ दिन के अंतर पर सिचाइया करते रहते है आवश्यकता से अधिक पानी खेत में नहीं ठहरने देना चाहिए इससे शर्करा कि मात्रा पर बुरा प्रभाव पड़ता है खुदाई के समय भूमि में कम नमी रखना , सुक्रोज कि मात्रा बढ़ाता है ।

खरपतवारों का नियन्त्रण -
चुकंदर (Beetroot) की फसल में खरपतवार के लिए पहली निराई गुड़ाई बुवाई के 25 से 35 दिन बाद करनी चाहिए, इसके बाद आवश्यतानुसार निराई गुड़ाई करनी चाहिए| यदि खरपतवारनाशी से खरपतवार पर नियन्त्रण चाहते है, तो 3 लिटर पेंडीमिथेलिन को 800 से 900 लिटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर फसल बुवाई से 2 दिन तक नम मिट्टी में छिड़काव करना चाहिए, जिसे की खरपतवार का जमाव ही नही होगा| यदि हुआ तो बहुत कम होगा ।

किट नियंत्रण -
चुकंदर (Beetroot) में मुख्यतः पत्ती काटने वाले कीड़े, विटल और सुंडी का प्रकोप होता है| इनकी रोकथाम के लिए 1.5 लिटर एंडोसल्फान या 1.5 लिटर मैलाथियान 2 प्रतिशत को 700 से 800 लिटर पानी में मिलाकर 10 से 15 दिन के अन्तराल में प्रति हेक्टेयर दो बार छिड़काव करना चाहिए 

रोग नियंत्रण -
चुकंदर की फसल में दो तरह के रोग ज्यादा लगते है, जैसे पत्ती छेदक और जड़ या तना गलन रोग इनकी रोकथाम के लिए बीज को 2 ग्राम बाविस्टिन से प्रति किलोग्राम बीज को उपचारित कर के बोना चाहिए| रोगी पौधों को उखाड़ कर मिट्टी में दबा देना चाहिए|इसके साथ डाइथेन एम 45 प्रति हेक्टेयर 1 लिटर का 700 से 800 लीटर पानी में घोल बनाकर 10 से 15 दिन के अन्तराल में दो बार छिडकाव करना चाहिए|

फसल खुदाई -
खुदाई बड़ी व मीठी जड़ों की करें तथा बाजार की मांग के हिसाब से करते रहे। खुदाई खुरपी या पावड़े से करें तथा जड़ें कट न पायें। खोदने से पहले हल्की सिंचाई करें जिससे आसानी से खुद सकें तथा ग्रेडिंग करके बाजार भेजें जिससे मूल्य अधिक मिल सके ।

चुकन्दर की उपज -
अनुकूल मौसम और उपरोक्त विधि से खेती करने के पश्चात चुकंदर की पैदावार 65 से 80 टन प्रति हेक्टेयर होनी चाहिए । तो उपरोक्त विधि के अनुसार किसान भाई चुकंदर की खेती कर के अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते है ।

दोस्तों, तो ये थी हमारे किशन भाई चुकन्दर की खेती कैसे करें और अधिक मुनाफा कैसे कमायें, हमे आशा है आपको चुकन्दर की खेती की जानकारी समझ में आ गई होगी| फिर भी आपका कोई भी सवाल है या सुझाव है,तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, हमसे पूछ सकते है, दोस्तों इस ब्लॉग पर आए भी खेती बड़ी से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी, जानकारी अच्छी लगे तो इस अपने दोस्तों के शत सोशल साईट पर शेयर जरुर करें, और हमारी इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें।
धन्यवाद ।


Tag: Chukandar ki kheti kainse, Chukandar ki kheti, Beetroot farming, Beetroot farming business, Beetroot growing season in India, Beetroot Farming, Chukundar Farming, Kamai ke mauke,

Share:

लहसुन की खेती कैसे करें | Garlic Farming | Lehsun Ki Kheti Kaise kren -


लहसुन की खेती कैसे करें | लहसुन की खेती से कमाइए लाखों रुपए –
लहसुन खेती पूरे भारतवर्ष में की जाती हैI इसका मुख्य रोप से मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता हैI अयुर्वेदिक दवाओ में भी इसका प्रयोग किया जाता हैI एक प्रतिशत लहसुन का अर्क मच्छरो से 8 घंटे तक सुरक्षा करता हैI 
Lehsun Ki Kheti Kaise kren


इसकी खेती तमिलनाडु,आंध्रा प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी एवं इटावा, गुजरात के जामनगर एवं मध्य प्रदेश के इंदौर एवं मंदसौर में बड़े पैमाने में की जाती हैI इसके निर्यात से विदेशी मुद्रा भी मिलती है इसमे तत्व के रूप में विटामिन सी एवं प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाई जाती हैI इससे एक प्रकार का तेल निकलता है जिसे डाई एलाईल डाई सल्फाइड कहते है लहसुन में जो विशिष्ट गंध होती है वह ऐसी के कारण पाई जाती हैI इसमे कीट नाशक गुण भी पाये जाते हैI

जलवायु –
लहसुन की वृद्धि के लिये तुलनात्मक दृष्टि से ठंडा व नम जलवायु उपयुक्त रहता है। गर्म व बड़े दिन पौधे की वृद्धि पर विपरित प्रभाव डालते हैं। परन्तु कंद बनने क लिये लंबे व शुष्क दिन फायदेमंद हैं। परन्तु कंदों के बनने के बाद यदि तापमान कम हो जाये तो कंदों का विकास और अधिक अच्छा होगा, एवं कन्दों के विकास के लिये अधिक समय उपलब्ध होगा, अत: उनका विकास अच्छा होगा तथा उपज बढ़ेगी।

भूमि व खेत की तैयारी –
लहसुन की खेती लगभग सभी प्रकार की भूमि में की जा सकती है लेकिन इसके लिये प्रचुर जीवांश और अच्छे जल निकास वाली दोमट मिट्टी सर्वोतम है। लहसुन की जड़ें भूमि की ऊपरी सतह से करीब 15 सेमी गहराई तक ही सीमित रहती है अत: भूमि की अधिक गहरी जुताई की आवश्यकता नहीं है, इसलिये दो जुताई करके, हेरो चलाकर भूमि को भुरभुरा करके खरपतवार निकालकर, समतल कर देना चाहिए। जुताई के समय भूमि में उपयुक्त मात्रा में नमी आवश्यक है अन्यथा पलेवा देकर जुताई करें।

लहसुन की उन्नतशील किस्में –
लहसुन की उन्नत-किस्मों की विशेषता इस प्रकार है -

1. आई. सी. 49381- इन दोनों किस्मों को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा विकसित किया गया है । ये किस्में पांच-छ: महीने में तैयार हो जाती हैं तथा अधिक पैदावार देने वाली किस्में है ।

2. टाइप 56-4- यह किस्म छोटे बल्वों वाली होती है तथा पुत्तियों का रंग सफेद होता है जो कि आसानी से पैदा की जा सकती है ।

3. फावरी- यह किस्म अधिक उपज देने वाली है तथा इसके बल्व व पुत्तियां बड़ी होती हैं जो 150-165 दिन में तैयार हो जाती हैं ।

4. रजाले गद्दी- यह किस्म भी फावरी किस्म से मिलती-जुलती है । इसके कन्द व बल्व बड़े आकार के होते हैं तथा पुत्तियां भी बड़ी होती हैं ।
5. सोलन- ये किस्म भी अधिक उपज वाली है । बल्व बड़े तथा छिलका सफेद रंग का होता है । प्रत्येक बल्व में 5-6 पुत्तियां होती हैं जो बड़ी होती है ।
6. हिसार-लोकल- यह किस्म भी सफेद होती है । बल्व बड़े आकार के होते हैं तथा पुत्तियां भी बड़ी होती हैं । यह किस्म हरियाणा क्षेत्र के लिये उपयुक्त है ।

बीज बुवाई का समय व बीज बुवाई –
लहसुन की बुवाई का उपयुक्त समय ऑक्टोबर -,नवम्बर होता है। लहसुन की बुवाई हेतु स्वस्थ एवं बडे़ आकार की शल्क कंदो (कलियों) का उपयोग किया जाता है। बीज 5-6 क्विंटल / हेक्टेयर होती है। शल्ककंद के मध्य स्थित सीधी कलियों का उपयोग बुआई के लिए नही करना चाहिए। बुआई पूर्व कलियों को मैकोजेब+कार्बेंडिज़म 3 ग्राम दवा के सममिश्रण के घोल से उपचारित करना चाहिए। लहसुन की बुआई कूड़ों में, छिड़काव या डिबलिंग विधि से की जाती है। कलियों को 5 -7 से.मी. की गहराई में गाड़कर उपर से हलकी मिट्टी से ढक देना चाहिए। बोते समय कलियों के पतले हिस्से को उपर ही रखते है। बोते समय कलियों से कलियों की दूरी 8 से.मी. व कतारों की दूरी 15 से.मी.रखना उपयुक्त होता है। बड़े क्षेत्र में फसल की बोनी के लिये गार्लिक प्लान्टर का भी उपयोग किया जा सकता है।

खाद एवं उर्वरक –
खाद व उर्वरक की मात्रा भूमि की उर्वरता पर निर्भर करती है। सामान्यतौर पर प्रति हेक्टेयर 20-25 टन पकी गोबर या कम्पोस्ट या 5-8 टन वर्मी कम्पोस्ट, 100 कि.ग्रा. नत्रजन, 50 कि.ग्रा. फास्फोरस एवं 50 कि.ग्रा. पोटाश की आवश्यकता होती है। इसके लिए 175 कि.ग्रा. यूरिया, 109 कि.ग्रा., डाई अमोनियम फास्फेट एवं 83 कि.ग्रा. म्यूरेट आफ पोटाश की जरूरत होती है। गोबर की खाद, डी.ए. पी. एवं पोटाश की पूरी मात्रा तथा यूरिया की आधी मात्रा खेत की अंतिम तैयारी के समय भूमि मे मिला देनी चाहिए। शेष यूरिया की मात्रा को खडी फसल में 30-40 दिन बाद छिडकाव के साथ देनी चाहिए। सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा का उपयोग करने से उपज मे वृद्धि मिलती है। 25 कि.ग्रा. जिन्क सल्फेट प्रति हेक्टेयर 3 साल में एक बार उपयोग करना चाहिए ।  
सिंचाई एवं जल निकास –
बुआई के तत्काल बाद हल्की सिंचाई कर देनी चाहिए। शेष समय में वानस्पतिक वृद्धि के समय 7-8 दिन के अंतराल पर तथा फसल परिपक्वता के समय 10-15 दिन के अंतर पर सिंचाई करते रहना चाहिए। सिंचाई हमेशा हल्की एवं खेत में पानी भरने नही देना चाहिए। अधिक अंतराल पर सिंचाई करने से कलियां बिखर जाती हैं ।

खरपतवार प्रबंधन –
लहसुन की अच्छी उपज एवं गुणवत्ता युक्त कंद प्राप्त करने के लिए समय से तथा आवश्यकतानुसार निराई - गुड़ाई करते रहना चाहिए I जिससे खेत साफ़ रहे और खरपतवार न उग सके I पहली निराई गुड़ाई बुवाई के तीस दिन बाद दूसरी 60 दिन बाद करनी चाहिए I खरपतवार नियंत्रण हेतु रसायन का भी प्रयोग कर सकते है जैसे पेण्डामेथालीन एवं आक्सीडेजान बुवाई के एक दिन बाद अंकुरण से पहले क्रमशः 3.5 लीटर प्रति हेक्टेयर तथा 0.25 किलोग्राम सक्रीय तत्व प्रति हेक्टेयर की दर से 700 से 800 लीटर पानी में घोलकर खेत में स्प्रे करना चाहिए |

कीट नियंत्रण –
लहसुन में तना या कन्द निमेटोड, थ्रिप्स एवं माइट कीट लगते है इनके नियंत्रण हेतु जैसे निमेटोड के लिए रोपाई के पहले डाई- क्लोरोप्रोपेन डी. डी. मिश्रण का 500 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से भूमि उपचार करना चाहिएI थ्रिप्स हेतु मैलाथियान 1 मिलीलीटर या मिथायल डिमेटान 0.75 मिलीलीटर प्रति लीटर की दर से छिड़काव करना चाहिएI माइट हेतु शुष्क कन्दो को खुदाई के बाद भंडारण से पहले मिथाइल ब्रोमाइड 1 किलोग्राम से प्रति 1000 घन फीट जगह पर 80 डिग्री फारेनहाइट तापक्रम पर भण्डारण को फ्यूमिगेशन द्वारा दो घंटे तक उपचारित करना चाहिएI
रोग नियंत्रण –
लहसुन में कई रोग लगते है जैसे ह्वाइट रॉट, पेनिसिलियम सड़न, पर्पल ब्लॅाच, स्टेम फिलियम, झुलसा रोग, सरकोस्पोरा, पर्ण धब्बा रोग एवं चूर्ण फफूंदी रोग आदि लगते हैI नियंत्रण हेतु सिंचाई करना, बुवाई के समय 2 ग्राम केप्टान प्रति लीटर पानी में घोलकर लाइनो में डेन्चिंग करना I पर्पल धब्बा हेतु 2 ग्राम केप्टान प्रति लीटर की दर से फफूंदी रोग हेतु 2 ग्राम गंधक प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव करनाI मोजैक हेतु 0.5 मिलीलीटर या मिथायल डिमेटान 0.75 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी के साथ छिड़काव करना चाहिएI

फसल खुदाई –
जब लहसुन की पत्तियां पीली पड़कर सूखने लगे नेक फाल स्टेज इसे कहते है तो फसल परिपक्व समझना चाहिएI इसके बाद सिंचाई बंद कर देना चाहिए इसके 15 से 20 दिन बाद जब खेत सुखकर कडा हो जावे तो बाद में खुदाई करनी चाहिएI अच्छी तरह सुखाये एवं पकाये गए लहसुन के कन्द साधारण हवादार कमरो में रखे जा सकते हैI बीज वाले लहसुन के कन्दो को पत्तियो सहित बिना काटे हवादार कमरो में लटकाकर भंडारित किया जा सकता है I

उपज -
उपरोक्त कृषि-क्रियाएं उचित ढंग से करने पर 80-90 क्विंटल प्रति हैक्टर उपज प्राप्त की जा सकती है । बगीचों में लहसुन के 8-10 किलो बल्व प्राप्त किये जा सकते हैं तथा एक गमलें से 200-250 ग्रा. पुत्तियां प्राप्त की जा सकती हैं । लहसुन एक छोटे परिवार के सदस्यों को पूरे वर्ष प्रयोग होता रहेगा ।

भंडारण –
लहसुन का भंडारण गूच्छीयों के रूप में या टाट की बोरियों में या लकड़ी की पेटियों में रख कर सकते हैं। भंडारण कक्ष सूखा व हवादार होना चाहिए। शीतगृह में इस का भंडारण 0 से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान व 65 से 75 फीसदी आर्द्रता पर 3-4 महीने तक कर सकते हैं।
दोस्तों, तो ये थी हमारे किशन भाई लहसुन की खेती कैसे करें और अधिक मुनाफा कैसे कमायें, हमे आशा है आपको लहसुन की खेती की जानकारी समझ में आ गई होगी | फिर भी आपका कोई भी सवाल है या सुझाव है,  तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, हमसे पूछ सकते है,  दोस्तों इस ब्लॉग पर आए भी खेती बड़ी से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी, जानकारी अच्छी लगे तो इस अपने दोस्तों के शत सोशल साईट पर शेयर जरुर करें, और हमारी इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें , धन्यवाद |


Share:

लौकी की खेती से कमाइए लाखों रुपए - Lauki Ki Kheti Kaise karen - Bottle gaurd Farming -


Lauki Ki Kheti Kaise karen

एक बेल पर लगने वाला फल है, जो सब्जी की तरह खाया जाता है। वैकल्पिक नाम 'लउका' या 'कद्दू' है सब्‍जी के रुप में खाए जाने वाली लौकी हमारे शरीर के कई रोगों को दूर करने में सहायक होती है। यह बेल पर पैदा होती है और कुछ ही समय में काफी बड़ी हो जाती है। लौकी एक स्वास्थ्यप्रद सब्जी है जिसकी खेती इस क्षेत्र में परवल की ही तरह प्रमुखता से की जा रही है। गर्मी में तो इसकी खेती विशेष रूप से फायदेमंद है। यही वजह है कि क्षेत्रीय किसान ग्रीष्मकालीन लौकी की खेती बड़े पैमाने पर किए हैं।

जलवायु -
लौकी की खेती के लिए गर्म और आद्र जलवायु की आवश्यकता होती है यह पाले को सहन करने में बिलकुल असमर्थ होती हैइसके लिए 18 से 30 डिग्री सेंटीग्रेट तापक्रम होना चाहिएI इसको गर्म एवम तर दोनों मौसम में उगाया जाता है  उचित बढ़वार के लिए पाले रहित 4 महीने का मौसम अनिवार्य है I लौकी की बुवाई गर्मी और वर्षा ऋतु में की जाती है अधिक वर्षा और बादल वाले दिन रोग व कीटों को बढ़ावा देते है|

भूमि व उसकी तयारी –
इसको बिभिन्न प्रकार की भूमियों में उगाया जा सकता है किन्तु उचित जल धारण क्षमता वाली जीवांशयुक्त हलकी दोमट भूमि इसकी सफल खेती के लिए सर्वोत्तम मानी गई है वैसे उदासीन पी.एच मान वाली भूमि इसके लिए अच्छी रहती है नदियों के किनारे वाली भूमि भी इसकी खेती के लिए उपयुक्त रहती है कुछ अम्लीय भूमि में इसकी खेती की जा सकती है पहली जुताई मिटटी पलटने वाले हल से करें उसके बाद 2-3 बार हैरो या कल्टीवेटर चलाएँ|

लौकी की उन्नतशील किस्में –
1. पूसा समर लोंग - यह किस्म गर्मियों एवं वर्षा दोनों ऋतुओं में अच्छी उपज देती है | इस किस्म की बेल में फल अधिक संख्या में लगते हैं तथा फल 40 से 50 सेंटीमीटर लंबे होते हैं | इसकी उपज 70065 क्विंटल प्रति एकड़ तक हो जाती है

2. पंजाब लॉन्ग -
यह किस्म बहुत उपयोगी एवं अच्छी उपज देने वाली है | फल लंबे हरे कोमल होते हैं | वर्षा ऋतु में यह किस्म लगाना ज्यादा अच्छा होता है | इसकी उपज 80 से 85 क्विंटल प्रति एकड़ होती है |

3. पंजाब कोमल -
ये लौकी की अगेती मध्यम आकार की लंबे फल वाली अंगूरी रंग की किस्म है इसके फल लंबे समय तक ताजे रहते हैं और इस की उपज 150 क्विंटल प्रति एकड़ तक की जा सकती है|

4. पूसा नवीन -
यह वसंत ऋतु के लिए सबसे उत्तम किस्मों में से एक है | इस किस्म के फल अन्य किस्मों की तुलना में जल्दी तैयार हो जाते हैं| फल छोटे लंबे बेलनाकार मध्यम मोटाई के साथ हरे रंग के होते हैं | फल का औसत भार 800 ग्राम के आसपास होता है | छोटे परिवारों के लिए इस किस्म के फल बहुत ही आदर्श आकार व वजन के माने जाते हैं |

5. कोयंबटूर -
यह दक्षिण भारत के लिए सबसे बढ़िया किस्म का है| यह वहां की लकड़ी एवं छारीय मिट्टी में अच्छी उपज देती है जिसकी आवश्यक उपज 70 कुंतल प्रति एकड़ होती है |

6. आजाद नूतन -
इस किस्म को काफी प्रसिद्धि प्राप्त है क्योंकि यह बीज की बुवाई के 60 दिन पश्चात ही फल देना प्रारंभ कर देती है | फल 1 किलो से डेढ़ किलो तक होते हैं और औसत उपज 80 से 90 क्विंटल प्रति एकड़ तक आती है|

बीज की मात्रा और बीज बुवाई –
सीधी बीज बोआई के लिए 2.5-3 किलोग्राम बीज 1 हेक्टेयर के लिए काफी होता है. पौलीथीन के थैलों या नियंत्रित वातावरण युक्त गृहों में नर्सरी उत्पादन करने के लिए प्रति हेक्टेयर 1 किलोग्राम बीज ही काफी होता है | लौकी की बुवाई ग्रीष्मकालीन फसल के लिए फरवरी- मार्च व वर्षा कालीन फसल की जून- जुलाई में करना उचित हैं। बीमारियों की रोकथाम के लिए बीजो को बोने से पूर्व बविस्टीन 2 ग्राम प्रति किलो बीज के हिसाब से उपचारित कर बोना चाहिए बुवाई का समय इस बात पर निर्भर करता हैं की इन सब्जियों की बुवाई नदी पेटे में की जा रही हैं या समतल भूमि पर।

खाद एवं उर्वरक –
मृदा की जाँच कराके खाद एवं उर्वरक डालना आर्थिक दृष्टि से उपयुक्त रहता है यदि मृदा की जांच ना हो सके तो उस स्थिति में प्रति हेक्टेयर की दर से खाद एवं उर्वरक डालें । गोबर की खाद ‒     20‐30, टन नत्रजन ‒ 50 किलोग्राम, स्फुर ‒ 40 किलोग्राम, पोटाश ‒ 40 किलोग्राम पर्याप्त होता हैं| खेत की प्रारंभिक जुताई से पहले गोबर की खाद को समान रूप से टैक्टर या बखर या मिट्टी पलटने वाले हल से जुताई कर देनी चाहिए। नाइट्रोजन की आधी मात्राए फॉस्फोरस एवं पोटाश की पूरी मात्रा का मि़श्रण बनाकर अंतिम जुताई के समय भूमि में डालना चाहिए। नत्रजन की शेष मात्रा को दो बराबर भागों में बांटकर दो बार में 4 ‐ 5 पत्तिया निकल आने पर और फुल निकलते समय उपरिवेशन (टॅाप ड्रेसिंग) द्वारा पौधो की चारों देनी चाहिए।

फसल में सिंचाई प्रबंधन –
ग्रीष्मकालीन फसल के लिए 4‐5 दिन के अंतर सिंचाई की आवश्यकता होती है जबकि वर्षाकालीन फसल के लिए सिंचाई की आवश्यकता वर्षा न होने पर पडती है। जाड़े मे 10 से 15 दिन के अंतर पर सिंचाई करना चाहिए।

निंदाइ – गुडाई –
आमतौर पर खरीफ मौसम में या सिंचाई के बाद खेत में काफी खरपतवार उग आते हैं, लिहाजा उन को खुरपी की मदद से 25 से 30 दिनों में निराई कर के निकाल देना चाहिए. पौधों की अच्छी बढ़वार के लिए 2 से 3 बार निराईगुड़ाई कर के जड़ों के पास मिट्टी चढ़ा देनी चाहिए | रासायनिक खरपतवारनाशी के रूप में व्यूटाक्लोरा रसायन की 2 किलोग्राम मात्रा प्रति हेक्टेयर की दर से बोआई के तुरंत बाद छिड़कनी चाहिए |

लौकी के फसल की रोगों से सुरक्षा -
लौकी की फसल में कुदरती कीट रक्षक के नियमित अंतराल पर छिड़काव से फसल पूरी तरह रोगमुक्त रहती है तथा उपज काफी अच्छी प्राप्त होती है | लौकी की फसल पर कुछ प्रमुख लगने वाले रोगों का कुदरती निदान कैसे करें यह हम नीचे आपको बता रहे हैं | इसे अपना कर आप अपने खेत में रोगों से मुक्ति पा सकते हैं|

1. रेड बीटल - यह हानिकारक कीट है जो लौकी के पौधे की प्रारंभिक वृद्धि के समय होता है और पत्तियों को खाता है जिससे प्रकाशसंश्लेषण क्रिया धीमी पड़ जाती है | जिसके कारण पौधे में अच्छी तरीके से वृद्धि नहीं हो पाती है | रेड बीटल की यह सूडी बहुत खतरनाक होती है | यह भूमि के अंदर पौधों की जड़ों को काट कर उन्हें नष्ट कर देती है |

रेड बीटल की रोकथाम - रेड बीटल से लौकी की फसल को सुरक्षा देने के लिए पतंजलि निम्बादि कीट रक्षक अत्यंत प्रभावी है |5 लीटर कीट रक्षक को 40 लीटर पानी में मिलाकर सप्ताह में दो बार छिड़काव करना चाहिए| छिड़काव के बाद नीम की लकड़ी की राख छिड़कने से परिणाम और अधिक अच्छा मिलता है|

2. फ्रूट फ्लाई - यह मक्खी लौकी के फलों में प्रवेश कर अंडे देती है | अंडों से सूंडी निकलती है जो फलों की गुणवत्ता को हानि पहुंचाती है| जिससे किसान भाइयों को बाजार से अच्छा मूल्य नहीं मिल पाता है|

फ्रूट फ्लाई की रोकथाम - इस फ्रूट फ्लाई मक्खी से फसल की सुरक्षा के लिए जब लौकी फसल पर फूल निकलने शुरू हो रहे हो उस समय पतंजलि बायो रिसर्च इंस्टिट्यूट के “अभिमन्यु” 100मिली को 3 लीटर खट्टी लस्सी में 150 ग्राम कापर सल्फेट पाउडर के साथ 40 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर देना चाहिए | यह छिड़काव प्रति सप्ताह करना आवश्यक है |

3. पाउडरी मिल्ड्यू रोग - यह रोग एरीसाइफी सिकोरेसिएरम नामक कवक के कारण होता है| इस फंगस की वजह से लोकी की बेल वा पत्तियों पर सफेद गोलाकार जाल जैसा फैल जाता है जो बाद में कत्थई रंग में बदल जाता है | इसमें पत्तियां पीली होकर सूख जाती है|

पाउडरी मिल्ड्यू रोग की रोकथाम - इस रोग से लौकी की फसल के बचाव के लिए 5 लिटर खट्टे छाछ में 2 लीटर गोमूत्र, 30 लीटर पानी में मिलाकर प्रतिदिन 4 दिन के अंतराल पर छिड़काव करते रहे | 2 सप्ताह पश्चात फसल पाउडरी मिल्ड्यू रोग से होने वाली हानी से बच जाती है|

4. लौकी का एन्थ्रेक्नोज रोग - लौकी की फसल में एन्थ्रेक्नोज रोग क्लेटोटाईकम नामक फंगस के कवक के कारण होता है| इस रोग के कारण पत्तियों एवं फलों पर लाल-काले धब्बे बन जाते हैं| जिससे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया बाधित होती है| इसके फलस्वरूप पौधा स्वस्थ नहीं रह पाता है|

एन्थ्रेक्नोज रोग की रोकथाम - इस रोग की रोकथाम  के लिए 5 लीटर गोमूत्र में 2 किलोग्राम अमरूद अथवा आडू के पत्ते उबालकर ठंडा कर, छाने, उसमे 30 लीटर पानी मिलाकर तीन-तीन दिन के अंतराल पर लगातार छिड़काव करे|

फलों की तोड़ाई व उपज –
फलों की तुडाई उनकी जातियों पर निर्भर करती है। फलों को पूर्ण विकसित होने पर कोमल अवस्था में किसी तेज चाकू से पौधे से अलग करना चाहिए। प्रति हेक्टेयर जून‐जुलाई और जनवरी‐मार्च वाली फसलों में क्रमश 200 से 250 क्विंटल और 100 से 150 क्विंटल उपज मिल जाती है।

दोस्तों, तो ये थी हमारे किशन भाई लौकी की खेती कैसे करें और अधिक मुनाफा कैसे कमायें, हमे आशा है आपको लौकी की खेती की जानकारी समझ में आ गई होगी | फिर भी आपका कोई भी सवाल है या सुझाव है,  तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, हमसे पूछ सकते है, दोस्तों इस ब्लॉग पर आए भी खेती बड़ी से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी, जानकारी अच्छी लगे तो इस अपने दोस्तों के शत सोशल साईट पर शेयर जरुर करें, और हमारी इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें , धन्यवाद |

Share:

Popular Posts

Labels

Categories

Subscribe Now

Get All The Latest Updates

email updates