.

Contact Form

Name

Email *

Message *

बैंगन की खेती कैसे करें | बैंगन की खेती से कमाइए लाखों रुपए - Bringal Farming in Hindi -


बैंगन एक पौष्टिक सब्जी है। इसमें विटामिन ए एवं बी के अलावा कैल्शियम, फ़ॉस्फ़रस तथा लोहे जैसे खनीज भी होते है। यदि इसकी उपयुक्त उत्तम क़िस्में तथा संकर किंस्में बोई जाए और उन्नत वैज्ञानिक सस्य क्रियाएं अपनाई जाएं तो इसकी फ़सल से काफ़ी अधिक उपज मिल सकती है।
Bringal Farming in Hindi


अनुकूल जलवायु –
बैंगन की खेती के लिए हमे ऐसी जलवायु की आवश्यकता होती है जो की ना तो बहुत आधिक  गर्म हो और ना ही जलवायु में सुखापण  हो  बैंगन सम शीतोष्ण  कही जाने वाली जलवायु में अच्छी तरह पैदावार करती है|
उपयुक्त भूमि –
इसके लिए जलवायु बरसात होती है, जिसको समशीतोष्ण कहेगे, यह हर तरह के उपजाऊ भूमि में की जा सकती है, लेकिन दोमट मिट्टी सर्वोतम होती हैI
बैंगन की क़िस्में –
बैंगन की उन्नतशील किस्मे निम्न लिखित हैं -
1.पूसा हाईब्रिड-5 – पौधे की अच्छी बढ़वार तथा शाखाएँ ऊपर को उठी हुई होती है, फल मध्यम लम्बाई के, चमकदार तथा गहरे बैंगनी रंग के होते है। बुआई से पहली तुड़ाई में 85- 90 दिन लगते है। उत्तरी तथा मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों तथा समुद्र तट को छोड़ कर कर्नाटक, केरल, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु क्षेत्र के लिये उपयुक्त है। उपज 450 से 650 क्विंटल प्रति हेक्टेअर होती है।
2.पूसा हाईब्रिड-6 - पौधे मध्यम सीधे खडे रहने वाले होते हैं। फल गोल, चमकदार, आकर्षक बैंगनी रंग के होते है, प्रत्येक फल का वजन लगभग 200 ग्राम होता है। बुआई से पहली गुड़ाई में 85-90 दिन लगते है। उपज 400-600 क्विंटल प्रति हेक्टेअर होती है।
3.पूसा हाईब्रिड-9 - पौधे सीधे खडे रहने वाले होते हैं। फल अण्डाकार गोल, चमकदार बैंगनी रंग के होते हैं। प्रत्येक फल का वजन लगभग 300 ग्राम होता है । बुआई के पहली तुडाई में 85-90 दिन लगते है । गुजरात तथा महाराष्ट्र क्षेत्र के लिए उपयुक्त है । इसकी औसत उपज 500 क्विंटल प्रति हेक्टेअर है।
4.पूसा क्रान्ति - इस क़िस्म के फल गहरे बैंगनी रंग के मध्यम लम्बाई के होते है । यह क़िस्म बसन्त तथा सर्दी दोनों मौसमों के लिये उपयुक्त पाई गई है । इसकी औसत उपज 300 किंवटल प्रति हेक्टेअर है।

5.पूसा भैरव - इसके फल गहरे बैंगनी रंग के थोड़े मोटे व कुछ लम्बे होते है । यह क़िस्म फल-गलन रोग प्रतिरोधी है।
6.पूसा पर्पल कलस्टर - पौधें सीधे खडे रहने वाले होते है। पत्तियाँ रगंदार होती है। फल 9 से 12 सें०मी० लम्बे तथा गुच्छे में लगते है। यह क़िस्म पहाडी क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। यह क़िस्म फल तथा तना छेदक, जीवाणु तथा उकटा रोग के लिए कुछ रोधक है। पूसा अनुपम पौधे मध्यम तथा सीधे होते हैं। फल पतले, बैगनी रंग के होते हैं। फल गुच्छे में लगते है। यह क़िस्म उकठा रोग प्रतिरोधी है।

7.पूसा बिन्दु - इस क़िस्म के बैंगन छोटे,गोल और चमकदार होते हैं । जिनका रंग गहरा बैंगनी डंठल चित्तीदार होता है । यह क़िस्म 90 दिन में तैयार हो जाती है । औसत उपज 300 क्विंटल प्रति हेक्टेअर है । यह क़िस्म उत्तरी मैदानी क्षेत्रों के लिये उपयुक्त है।

8.पूसा उत्तम 31 - इसके फल अण्डाकार गोल चमकदार, गहरे बैंगनी रंग और मझौले आकार के होते हैं। बुआई से पहली तुड़ाई में 85-90 दिन लगते हैं। औसत उपज425 क्विंटल प्रति हेक्टेअर है। यह क़िस्म उत्तरी मैदानी तथा पश्चिमी क्षेत्रों के लिये उपयुक्त है ।
9.पूसा उपकार - इसके फल गोल चमकदार, गहरे बैंगनी रंग और मझौले आकार के होते हैं। फल का औसत वजन 200 ग्राम होता है । पहली तुडाई फसल बोने के 85 दिन बाद की जा सकती है । यह क़िस्म उत्तरी मैदानी क्षेत्र के लिए उपयुक्त है । इसकी औसत उपज 400 क्विंटल प्रति हेक्टेअर है ।
10.पूसा अंकुर - यह एक अगेती क़िस्म है जो बुआई की तारीख से 75 दिनों में फल तोडने के लायक हो जाते हैं । फल छोटे, गहरे बैंगनी , अण्डाकार गोल चमकीले होते हैं । इसकी औसत उपज 350 क्विंटल प्रति हेक्टेअर है ।
बीज बुवाई –
शरद फसल - इस फसल के बीज मई-जून में बोए जाते हैं और पौध रोपाई जून के अन्त से जुलाई के मध्य तक की जा सकती है।
बसंत-ग्रीष्म - इस फसल के बीज नवम्बर के मध्य में बोये जाते हैं और पौध जनवरी के अन्त में तब रोपी जाती है, जब पाले का भय समाप्त हो जाता है।
वषा ऋतु - इस फसल के बीज फरवरी- मार्च के महीनों में बोए जाते हैं और पौध की रोपाई मार्च-अप्रैल के महीनों में की जाती है।
नर्सरी तयार करना –
इसके बीज उठी हुई क्यारियों में लगभग 1 सें०मी० की गहराई पर 5 से 7 सें०मी० के फासलों पर बनी कतारों में बोने चाहिएँ। एक हेक्टेअर क्षेत्र में रोपाई के लिये लगभग 400 ग्राम बीज पर्याप्त है। संकर क़िस्मों के बीज की मात्रा 250 ग्राम पर्याप्त रहती है। भारी आकार वाली क़िस्मों के लिये पंक्ति से पंक्ति की दूरी 70 सें०मी० तथा पौधों से पौधों की दूरी 60 सें०मी० रखी जाती है। छोटे आकार वाली क़िस्मों के लिये पंक्ति से पंक्ति तथा पौधे से पौधे की दूरी का फासला 60 x 60 या 60x 45 सें०मी० रखा जा सकता है।
बैंगन की रोपाई –
बैंगन की बोआई के 1 से 1.5 महीनो  के दौरान ही हमे इसके  पौधो की  रोपाई का काम शुरू कर देना है  एवंम जब भी ये  रोपाई का काम   शुरू करना होता है  उससे कुछ घंटो पहले ही हमे क्यारियों को अच्छी तरह पानी से भर देना है जिससे की पोधो को निकालने का कार्य आसान हो जाये  इसके साथ ही हमे इस बात का भी भी ध्यान रखना  है की जहा तक संभव हो सके ये कार्य हम शाम के समय ही करे  और  अच्छी पैदावार के लिए  दो पौधों और दो कतार के बीच की दूरी 60 सेंटीमीटर रखना अच्छे परिणाम देता है

खाद और उर्वरक –
खाद व उर्वरक की मात्रा मिट्टी की जांच के हिसाब से ही करनी चाहिए। जहां मिट्टी की जांच न की हो खेत तैयार करते समय 25 - 30 टन गोबर की सड़ी खाद मिट्टी में अच्छी तरह मिला देनी चाहिए। इसके साथ-साथ 200 किलो ग्राम यूरिया, 370 किलो ग्राम सुपर फ़ॉस्फ़ेट और 100 किलो ग्राम पोटेशियम सल्फ़ेट का इस्तेमाल करना चाहिए। यूरिया की एक तिहाई मात्रा और सुपरफ़ॉस्फ़ेट तथा पौटेशियम सल्फ़ेट की पूरी मात्रा खेत में आखिरी बार तैयारी करते समय इस्तेमाल की जानी चाहिए। बची यूरिया की मात्रा को दो बराबर खुराकों में देना चाहिए। पहली खुराक पौधे की रोपाई के तीन सप्ताह बाद दी जाती है|जबकि दूसरी मात्रा पहली मात्रा देने के चार सप्ताह बाद दी जानी चाहिए। रोपाई के दो सप्ताह बाद मोनोक्रोटोफास 0.04 प्रतिशत घोल, 15 मि०ली० प्रति लीटर पानी का छिड़काव करें।
बेगन की खेती में सिचाई -
जब आप पौध डालते है जून या जुलाई में सिचाई की आवश्यकता होती है क्योकि बरसात उस समय नहीं होती है I जब पौध की रोपाई कर देते है, खेत में फसल तैयार होकर चलने लगती है, उस समय यदि बरसात नहीं होती है तो आवश्यकता अनुसार आपको सिचाई करनी पड़ेगी लेकिन इसके साथ साथ जब हमारा अक्टूबर-नवम्बर से आगे जाता है,जब बरसात ख़तम हो जाती है| तो आवश्यकता अनुसार सिचाई लगातार करते रहना चाहिए अप्रैल तक जबतक आपको फल मिलते रहेI
कीट नियंत्रण –
बैगन में तन बेधक और फल बेधक दोनों  ही कीट लगते है, इसके बचाव के लिए कर्बोसल्फान 25 ई. सी. 1.5 लीटर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 800-1000 लीटर पानी में घॊल कर प्रत्येक 10-15 दिन के अन्तराल पर छिडकाव करते रहना चाहिएI
रोग नियंत्रण –
बुवाई करने से पहले बीज शोधन कर लेना चाहिए, इसका उपचार थिरम 2.5 ग्राम/ किलोग्राम बीज की दर से मिलकर बुवाई करना चाहिए, लेकिन खड़ी फसल में कुछ रोग आते है, इसके लिए हम उन पोधो को उखाड़ कर जला देना चाहिए, इसके अलावा बैगन में 250 मिली लीटर फास्फोमिडान 800-1000 लीटर पानी में घॊल कर 8-10 दिन के अन्तराल पर छिडकाव करते रहना चाहिएI

बेगन के फलों की तुड़ाई –
बैंगन के फल जब मुलायम हों और उनमें ज्यादा बीज न बनें हों तभी उन्हें तोड़ लेने चाहिए। ज्यादा बड़े होने पर इनमें बीज पड़ जाते हैं| और तब ये उतने स्वादिष्ट नहीं रह जाते।

बेगन की उपज – 
आप सामान्य जातियों का उपयोग कर रहे है, तो उन का 250-300 कुंतल आपको पैदावार मिलेगी लिकिन संकर प्रजातियों का 500-600 कुंतल पैदावार मिलती है|

दोस्तों, तो ये थी हमारे किशन भाई बेगन की खेती कैसे करें और अधिक मुनाफा कैसे कमायें, हमे आशा है आपको बेगन की खेती की जानकारी समझ में आ गई होगी| फिर भी आपका कोई भी सवाल है या सुझाव है,  तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, हमसे पूछ सकते है, दोस्तों इस ब्लॉग पर आए भी खेती बड़ी से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी, जानकारी अच्छी लगे तो इस अपने दोस्तों के शत सोशल साईट पर शेयर जरुर करें, और हमारी इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें, धन्यवाद |

Tag: बैंगन की खेती, hybrid brinjal farming, baigan ki kheti, Brinjal farm, Brinjal Cultivation, बैगन की खेती, बैंगन की फसल, बैंगन की खेती कैसे, बैंगन की सफल खेती


Share:

मटर की खेती कैसे करें | मटर की खेती से कमाइए लाखों रुपए - Matar ki kheti kaise karen -


शीतकालीन सब्जियो मे मटर का स्थान प्रमुख है। इसकी खेती हरी फल्ली (सब्जी), साबुत मटर, एवं दाल के लिये किया जाता है।  मटर की खेती सब्जी और दाल के लिये उगाई जाती है। मटर दाल की आवश्यकता की पूर्ति के लिये पीले मटर का उत्पादन करना अति महत्वपूर्ण है, जिसका प्रयोग दाल, बेसन एवं छोले के रूप में अधिक किया जाता है ।
Matar ki kheti kaise karen


आजकल मटर की डिब्बा बंदी भी काफी लोकप्रिय है। इसमे प्रचुर मात्रा मे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, रेशा, पोटेशियम एवं विटामिन्स पाया जाता है। देश भर मे इसकी खेती व्यावसायिक रूप से की जाती है।

मटर की खेती के लिये जलवायु –
मटर की फसल के लिए नम और ठंडी जुलाई की आवश्यकता होती है अत: हमारे देश में अधिकांश स्थानों पर मटर की फसल रबी  की ऋतु में गई जाती है  इसकी बीज अंकुरण के लिये औसत 22 डिग्री सेल्सियस एवं अच्छी वृद्धि एवं विकास के लिये 10-18 डिग्री सेल्सियस तापमान की आवश्यकता होती है। यदि फलियो के निर्माण के समय गर्म या शुष्क मौसम हो जाये तो मटर के गुणो एवं उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।उन सभी स्थानों पर जहां वार्षिक वर्षा 60-80 से.मी. तक होती है मटर की फसल सफलता पूर्वक उगाई जा सकती है मटर के वृद्धि काल में अधिक वर्षा का होना अत्यंत हानिकारक होता है |

खेत व खेत की तैयारी -
मटर की खेती के लिए अच्छे जल निकास वाली जीवांशयुक्त दोमट एवं बलुई दोमट भूमि सर्वोत्तम होती हैI अच्छे साधनो की उपलब्धता होने पर सभी प्रकार की भूमि में पैदावार ली जा सकती है I खेत की पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से तथा बाद में तीन-चार जुताइयां देशी हल या कल्टीवेटर से करके भली भाँति समतल कर भुरभुरा बना लेना चाहिए और आख़िरी जुताई करने के बाद पाटा अच्छी तरह से लगाकर नमी को दबा देना चाहिए जिससे बुवाई के समय नमी अच्छी तरह बनी रह सके I

मटर की उन्नतशील किस्में –
मटर की किस्मों को दो भागों में विभाजित किया गया है। इसमें एक फील्ड मटर और दूसरी सब्जी मटर या गार्डन मटर है|

फील्ड मटर - इस वर्ग में किस्मों का उपयोग दाने के लिए, साबुत मटर, दालों के लिए और चारे के लिए किया जाता है। इन किस्मों में प्रमुख रूप से रचना, स्वर्णरेखा, अपर्णा, हंस, जेपी 885, विकास, शुभार, पारस, अंबिका आदि कई किस्में मौजूद हैं।
सब्जी मटर - यह मटर की दूसरा वर्ग है, जिसकी किस्मों का उपयोग सब्जियों के लिए किया जाता है। इनमें प्रमुख किस्में इस प्रकार हैं।
आर्केल - यह एक यूरोपियन अगेती किस्म है। इसके बोआई के बाद 55 से 65 दिनों के अंदर फसल तैयार हो जाती है। इससे किसान को हरी फलियों की लगभग 70 से 100 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज प्राप्त होती है। इसकी फलियां आठ से दस सेंटीमीटर तक लंबी होती हैं और प्रत्येक फली में पांच से छह दाने होते हैं। यह जल्द तैयार होनी फसल है।
अर्ली बैजर - यह एक तरह की अगेती किस्म है। बोआई के 65 से 70 दिनों बाद इसकी फलियां तोड़ने के योग्य हो जाती हैं। वहीं, इस किस्म से किसानों को 80 से 100 क्विंटल तक फसल का उत्पादन प्राप्त हो सकता है। इस किस्म से फलियां सात सेंटीमीटर तक लंबी होती हैं और दाने बड़े आकार में होते हैं।
बोनविले - यह किस्म झुर्रीदार होता है। इसकी फलियां बोआई के 80 से 85 दिन बाद तोड़ने लायक हो जाती हैं। जबकि फलियों की औसत उत्पादन किसानों को 130 से 140 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक मिल सकती है।
असौजी - यह किस्म अगेती बौनी किस्म है। इसमें किसानों को पांच से छह सेंटीमीटर तक लंबी फलियां प्राप्त होती हैं। वहीं 55 से 65 दिनों में तैयार होने वाली इस फसल से किसानों को 90 से 100 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन हो जाता है।
अर्ली दिसंबर - यह किस्म भी अगेती किस्म है और 55 से 60 दिनों में फसल तैयार हो जाती है और फलियां तोड़ने योग्य होती हैं। इस किस्म से किसानों को औसत उपज 80 से 100 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हो सकती है। इस किस्म से भी फलियों की लंबाई लगभग छह से सात सेंटीमीटर होती है।
पन्त उपहार - इस किस्म की बुआई से 65 से 75 दिनों तक फलियां तोड़ने योग्य हो जाती हैं। किसानों की इस किस्म की बुआई 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक करने देनी चाहिए।
जवाहर मटर - यह मध्यम किस्म है। इसकी फलियां बुआई से 65 से 75 दिनों बाद तोड़ी जा सकती हैं। इस किस्म में फलियों की औसत लंबाई सात से आठ सेंटीमीटर होती है । वहीं प्रत्येक फली से किसानों को पांच से छह बीज प्राप्त होते हैं। इससे किसानों को फलियों की औसत पैदावार 130 से 140 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक प्राप्त हो जाती हैं।
मध्यम किस्में - यह किस्में बोआई के बाद 85 से 90 दिनों बाद तोड़ने योग्य हो जाती हैं। इन किस्मों में बोनविले, काशी शक्ति, एनडीवीपी-8 और 10, टी9, टी 56 और एनपी 29 प्रमुख हैं। इसके अलावा पछेती किस्में (देर से तैयार होने वाली) भी हैं।
बीज की मात्रा और बीज बुवाई –
मटर की खेती के लिए अगेती किस्मों में 100 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज लगता है, वहीं मध्यम और पछेती किस्मों के लिए 80 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर लगता है। बीज हमेशा प्रमाणित और उपचारित होना चाहिए। बीज जनित रोगो से बचाव के लिए 2 ग्राम थीरम या 3 ग्राम मेन्कोजेब से प्रति किलोग्राम बीज को उपचारित करना चाहिएI बीज शोधन के बाद एक पैकेट या 200 ग्राम राइजोबियम कल्चर 10 किलोग्राम बीज में मिलाकर छाया में सुखाने के बाद ही बुवाई करनी चाहिएI अगेती किस्मों की बुवाई अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से नवम्बर के प्रथम सप्ताह तक करनी चाहिए I मध्य एवं पिछेती प्रजातियों की बुवाई 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक करनी चाहिएI बुवाई लाइनो में हल के पीछे 20 से 25 सेंटीमीटर की दूरी पर करनी चाहिए लाइन से लाइन की दूरी 20 - 25 सेंटीमीटर रखी जाती है और अधिक घना होने पर जमाव के बाद विरला कर देना चाहिए I
खाद व उर्वरक –
सब्जी मटर की खेती में मोटे तौर पर 20 टन खूब सड़ी हुई एफवाईएम (सड़ी गोबर की खाद), 25 किलोग्राम नाइट्रोजन, 50-70 किलोग्राम फास्फोरस और 50 किलोग्राम पोटाश युक्त उर्वरक प्रति हेक्टेयर देना बेहतर होता है. नाइट्रोजनयुक्त उर्वरकों का ज्यादा इस्तेमाल नाइट्रोजन स्थिरीकरण और गांठों के निर्माण में बाधा पहुंचाता है. मटर की खेती में फास्फेटिक उर्वरक अच्छा नतीजा देता है. इस से गांठों का निर्माण अच्छा होता है. नाइट्रोजन की आधी मात्रा और फास्फोरस व पोटाश की पूरी मात्रा बोआई के 25-30 दिनों बाद टाप ड्रेसिंग के रूप में देनी चाहिए|
खरपतवार नियंत्रण –
बोआई के समय ही खरपतवारों का रासायनिक विधि द्वारा नियंत्रण करना चाहिए. इस के लिए पेडीमेथलीन 30 ईसी की 3.3 लीटर मात्रा को 600-800 लीटर पानी में घोल कर बोआई के 2 दिन बाद प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें या  2.25 लीटर वासालीन को 1000 लीटर पानी में घोल कर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करें. बोआई के 25-30 दिनों बाद निराईगुड़ाई करने से खरपतवार नियंत्रण के साथ ही साथ जड़ों को हवा भी मिल जाती है.
सिचाई प्रबंधन –
मटर की देशी व उन्नत शील जातियों में दो सिचाई की आवश्यकता पड़ती है शीतकालीन वर्षा हो जाने पर दूसरी सिचाई की आवश्यकता नहीं पड़ती पहली सिचाई फूल निकलते समय बोने के ४५ दिन बाद व दूसरी सिचाई आवश्यकता पड़ने पर फली बनते समय बीज बोने के 60 दिन बाद करें साधारणतया मटर को हल्के  पानी की आवश्यकता होती है सिचाई सदैव हलकी करनी चाहिए |
कीट नियंत्रण –
इसमे पत्ती में सुरंग बनाने वाले गिडार एवं फली बेधक कीट लगते हैI सबसे पहले कीट वाले पौधों को उखाड़कर अलग कर देना चाहिए तथा अगेती बोई गयी फसलों में बुवाई के समय कूंड में कार्बोफ्यूरान 15 किलोग्राम अथवा 5 किलोग्राम फोरेट प्रति हेक्टेयर की दर से प्रयोग करना चाहिएI फली बेधक देखने में बैसिलसफ्यूरीजेंसिस 1 किलोग्राम या फेनवेलरेट 750 मिलीलीटर या मोनोक्रोटोफॉस एक लीटर को पानी में मिलाकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करना चाहिएI
रोग नियंत्रण –
सब्जी मटर में कई रोग लगते है जैसे कि एस्कोकाईटा, ब्लाइट, फ्यूजेरियम विल्ट, बैक्टीरियल ब्लाइट, झुलसा, उकठा रोग, बुकनी रोग आदि लगते हैI बुकनी, उकठा, सफ़ेद विगलन के लिए कार्बेन्डाजिम 500 ग्राम को 600 से 800 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करना चाहिएI ब्लाइट के लिए 50 डब्लू. पी. बैविस्टीन 50 ग्राम प्रति 100 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिएI इसके साथ ही बीज शोधन करके बुवाई करनी चाहिए तथा रोगरोधी प्रजातियों की बुवाई करनी चाहिएI
मटर की तुड़ाई –
फूल आने के तीन सप्ताह बाद फलियां तुड़ाई योग्य हो जाती है फलियां तैयार होने पर सामान्यतः7 से 10 दिन के अंतराल पर 3 से 4 तुड़ाई करनी चाहिएI
मटर की उपज –
अगेती प्रजातियों में फलियों की पैदावार 50 से 60 कुंतल प्रति हेक्टेयर तथा मध्य एवं पिछेती प्रजातियों की पैदावार 60 से 125 कुंतल प्रति हेक्टेयर प्राप्त होती हैI
दोस्तों, तो ये थी हमारे किशन भाई मटर की खेती कैसे करें और अधिक मुनाफा कैसे कमायें, हमे आशा है आपको मटर की खेती की जानकारी समझ में आ गई होगी | फिर भी आपका कोई भी सवाल है या सुझाव है, तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, हमसे पूछ सकते है, दोस्तों इस ब्लॉग पर आए भी खेती बड़ी से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी, जानकारी अच्छी लगे तो इस अपने दोस्तों के शत सोशल साईट पर शेयर जरुर करें, और हमारी इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें ,
धन्यवाद |


Tag: Matar ki kheti, matar farming, matar farming india, Agriculture Farming, matar ki kheti kaise karen, kamai ke mauke,
Share:

तोरई की खेती कैसे करें | तोरई की खेती से कमाइए लाखों रुपए - Torai Ki kheti kaise karen -


घिया तोरई की कृषि भारतवर्ष में एक मुख्य फसल के रूप में की जाती है। यह तोरई विदेशों में भी बहुत अधिक मात्रा में साधारणत: पैदा की जाती है। अधिकतर खेती भारतवर्ष के मैदानी भागों में की जाती है। घिया तोरई को भारत के प्रत्येक प्रदेश में उगाया जाता है। 

Torai Ki kheti kaise karen

आज हमारे देश में अधिक क्षेत्र में की जाती है।काली तोरई को आजकल भारतवर्ष के लगभग सभी क्षेत्रों में उगाया जाता है। अधिकांशत:पूर्वी एवं दक्षिणी भारत में बहुत अधिक क्षेत्र में पैदा किया जाता है। काली तोरई की खेती पश्चिमी विदेशों में नहीं की जाती है। इस तोरई के फल लाइन,धारी सहित देखने को मिलते हैं तोरई पोषक - तत्वों उत्तम स्वास्थ्य के लिये उपयुक्त होती है। अर्थात् पोषक-तत्वों की मात्रा अधिक पायी जाती है। तोरई का प्रयोग अधिकतर सब्जियों के लिये किया जाता है ।तोरई के अन्दर कुछ मुख्य पोषक-तत्व पाये जाते हैं- कैल्शियम, कैलोरीज, पोटेशियम, लोहा, कार्बोहाइड्रेटस तथा विटामिन ‘ए’ आदि।

जलवायु –
यह हर प्रकार की जलवायु में हो जाती है तोरई के सफल उत्पादन के लिए उष्ण और नम जलवायु उतम मानी गई है भारत में इसकी खेती केरल, उड़ीसा, बंगाल, कर्नाटक और उ. प्र. में विशेष रूप से की जाती है |

भूमि व उसकी तयारी –
इसको सभी  प्रकार की मिट्टियों  में उगाया जा सकता है परन्तु  उचित जल निकास धारण क्षमता वाली जीवांश युक्त हलकी दोमट भूमि इसकी सफल खेती के लिए सर्वोत्तम मानी गई है वैसे उदासीन पी.एच. मान वाली भूमि इसेक लिए अच्छी रहती है नदियों के किनारे वाली भूमि इसकी खेती के लिए उपयुक्त रहती है कुछ अम्लीय भूमि में इसकी खेती की जा सकती है भूमि की तैयारी के लिये खेत को ट्रैक्टर या मिट्‌टी पलटने वाले हल से 2-3 जुताई करनी चाहिए जिससे खेत में घासफूस कटकर मिट्टी में दब जाये तथा खेत घासरहित हो सके । इसके बाद देशी हल या ट्रिलर द्वारा जुताई कराके खेत की मिट्‌टी को भुरभुरा कर लेना लाभदायक होता है। बगीचों की मुख्य फसल होने के कारण बोने के स्थान को अच्छे ढंग से खोदकर तैयार कर लेना चाहिए। यदि हो सके तो देशी खाद भी मिला देना फसल के लिये उपयुक्त होता है।बाद में मिट्‌टी को बारीक कर लेना अति आवश्यक होता है ।

तोरई की किस्मे –
तोरिया की फसल के लिए उन्नतशील प्रजातियों का चयन करना चाहिए जैसे की टाइप 9, भवानी, पी.टी.303 तथा पी.टी.30 की बुवाई समय पर करनी चाहिएI

बुवाई का समय और बुवाई –
ग्रीष्मकालीन फसल की बुवाई फरवरी-मार्च तथा वर्षाकालीन फसल की बुवाई जून-जुलाई में करनी चाहिए। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए 5 किग्रा. बीज की आवश्यकता होती है। बुवाई के लिए नाली एवं थाला विधि सबसे उत्तम है। इस विधि में खेत की तैयारी के बाद 2.5-3.0 मी. की दूरी पर 45 सेमी. चौड़ी तथा 30-40 सेमी. गहरी नालियाँ बना लेते हैं। इन नालियों के दोनों किनारों (मेड़ों) पर 50-60 सेमी. की दूरी पर बीज की बुवाई करते हैं। एक जगह पर कम से कम दो बीज लगाना चाहिए तथा बीज जमने के बाद एक पौधा निकाल देते हैं।
खाद एवं उर्वरक –
अच्छी पैदावार के लिए 20-25 टन सड़ी गोबर की खाद खेती की तैयारी के समय खेत में मिला देते हैं। इसके अलावा 30-35 कि.ग्रा. नत्रजन, 25-30 कि.ग्रा. फास्फोरस तथा 25-30 कि.ग्रा. पोटाश की प्रति हेक्टेयर आवश्यकता होती है। नजत्रन की आधी मात्रा तथ फास्फोरस व पोटाश की पूरी मात्रा बुवाई के समय खेत मे डालते हैं। नत्रजन की शेष आधी मात्रा बुवाई के 30-40 दिन बाद टाप ड्रेसिंग के रूप में जड़ों के पास देना चाहिए।

तोरई की फसल में सिंचाई –
नसदार तोरई की वर्षाकालीन फसल के लिए सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है| वर्षा न होने की स्थिति में यदि खेत में नमी की कमी हो तो सिंचाई कर देनी चाहिए।ग्रीष्मकालीन फसल की पैदावार सिंचाई पर ही निर्भर करती है। गर्मियों में 5-6 दिनों के अन्तराल पर सिंचाई करते रहना चाहिए।

पौधों को सहारा देना –
सामान्यतया ग्रीष्मकालीन फसल में पौधों को चढ़ाने की आवश्यकता नहीं होती है लेकिन वर्षाकालीन फसल में पौधों को बढऩे के साथ ही ट्रेलिस या पण्डाल बनाकर चढ़ा देना चाहिए इससे गुणवत्तायुक्त अधिक उपज प्राप्त होती है।
खरपतवार प्रबंधन –
किसान भाइयो तोरिया की बुवाई के 15 दिन बाद घने पौधों को निकालकर पौधों की आपस की दूरी 10 से 15 सेंटीमीटर कर देना चाहिए तथा खरपतवार नष्ट करने के लिए निराई - गुड़ाई कर देना चाहिए I यदि खरपतवार अधिक है तो पेंडामेथलीन 30 ई.सी. नामक रसायन की 3.3 लीटर मात्रा को 800 से 1000 लीटर पानी में घोलकर बुवाई के 12 से 36 घंटे के अंदर जमाव के पहले छिड़काव करना चाहिएI
कीट नियंत्रण –
किसान भाइयो तोरिया की फसल के प्रमुख कीट जैसे सरसों की आरा मक्खी, चित्रिल कीट तथा बालदार सूंडी प्रमुख कीट है जो तोरिया की फसल को हानि पहुचते है फसल को इन कीटो से बचाव के लिए मैलाथियान 50 ई.सी. रसायन की 1.5 लीटर मात्रा या फैंटोथियान 50 ई.सी. रसायन की 1 लीटर मात्रा या डायमिथोयेट 30 ई.सी.की 1 लीटर मात्रा को 700 से 800 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करना चाहिएI
रोग नियंत्रण –
तोरिया की फसल में झुलसा रोग का प्रकोप होने पर पत्तियो तथा फलियों पर कत्थई रंग के धब्बे बनाते है इनके उपचार के लिए मेन्कोजेब 75 % की 2 किलोग्राम मात्रा अथवा कापर आक्सीक्लोराइड 80% की 3 किलोग्राम मात्रा को प्रति हेक्टेयर की दर से 800 से 1000 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करना चाहिए तथा फसल में सफ़ेद गेरुई रोग एवं तुलसिता रोग के नियंत्रण के लिए रोडोमिल एम्.जेड. 72 की 2.5 किलोग्राम मात्रा को प्रति हेक्टेयर की दर से 800 से 1000 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिएI
फलों की तुड़ाई –
तोरई की फसल की तुड़ाई फलों के आकार को देखकर तथा कच्ची अवस्था में की जाती है । तोड़ते समय ध्यान रहे कि चाकू आदि से काटने पर अन्य फल या शाखा न कटें क्योंकि कभी-कभी किसी पेड़ के साथ सहारा देकर फल ऊपर लगते हैं । ऊंचे होने के कारण तुड़ाई कठिन हो जाती है । फलों को परिपक्व अवस्था में तोड़ने पर रेशे व बीज बड़े हो जाने का भय रहता है । जिसका उपयोग करना मुश्किल होता है ।
तोरई की पैदावार –
तोरई की पैदावार जाति के ऊपर निर्भर करती है क्योंकि पूसा चिकनी की पैदावार पूसा नसेदार की अपेक्षा अधिक है।इस प्रकार से औसतन पैदावार140 क्विंटल प्रति हैक्टर प्राप्त हो जाती है।बगीचे में भी सही देखभाल करने पर 20 - 25 कि.ग्रा. फल 8-10 वर्ग मी. क्षेत्र में आसानी से पैदा हो जाते हैं एक साधारण परिवार के लिये ताजी सब्जी गृह-वाटिका से समय-समय पर उपलब्ध होती रहती है ।
भण्डारण –
भण्डारण के लिये कच्चे फलों को तोड़कर सावधानी से रखना चाहिए। फलों को पानी से भिगोकर रखने से 3-4 दिन ताजा रखा जा सकता है। ध्यान रहे कि स्टोर वाले फलों को ठंडल सहित काटना चाहिए। ठंडल सहित काटने से शीघ्र खराब नहीं होता है। गर्मी में भीगा बोरे का टाट रखकर ताजा फल रखे जा सकते हैं। अधिक लम्बे समय के लिये कोल्ड-स्टोर की सहायता लेनी चाहिए। फलों को हमेशा धूप से बचाना चाहिए।
दोस्तों, तो ये थी हमारे किशन भाई तोरई की खेती कैसे करें और अधिक मुनाफा कैसे कमायें, हमे आशा है आपको तोरई की खेती की जानकारी समझ में आ गई होगी| फिर भी आपका कोई भी सवाल है या सुझाव है, तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, हमसे पूछ सकते है, दोस्तों इस ब्लॉग पर आए भी खेती बड़ी से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी, जानकारी अच्छी लगे तो इस अपने दोस्तों के शत सोशल साईट पर शेयर जरुर करें, और हमारी इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें ,
धन्यवाद |

Tag: Torai Ki kheti kaise karen, Torai ki kheti, Ridge gourd, Ridge gourd Farming, Torai farming, Torai agriculture, kamai ke mauke,घिया तोरई,

Share:

हल्दी की खेती कैसे करें | हल्दी की खेती से कमाइए लाखों रुपए - Haldi ki kheti kaise kare


हल्दी एक महत्वपूर्ण मसाले वाली फसल है जिसका उपयोग औषिध से लेकर अनेकों कार्यो में किया जाता है. इसके गुणों का जितना भी बखान किया जाए थोड़ा ही है, क्योंकि यह फसल गुणों से परिपूर्ण है इसकी खेती आसानी से की जा सकती है तथा कम लागत तकनीक को अपनाकर इसे आमदनी का एक अच्छा साधन बनाया जा सकता है. 
Haldi ki kheti kaise kare


यदि किसान भाई इसकी खेती ज्यादा मात्र में नहीं करना चाहते तो कम से कम इतना अवश्य करें जिसका उनकी प्रति दिन की हल्दी की मांग को पूरा किया जा सकें. निम्नलिखित शास्त्र वैज्ञानिक पद्धतियों को अपना कर हल्दी की खेती सफलता पूर्वक की जा सकती है|
हल्दी की फसल के लिये जलवायु –
हल्दी मुख्यतया उष्णकटिबंधीय देशो में उगाई जाती हैं। हल्दी की खेती के लिए गर्म आद्रता वाली जलवायु की आवशयकता होती हैं। हल्दी की बुवाई, अंकुरण एवं जमाव के समय अपेक्षाकृत कम वर्षा एवं पोधो की वृद्धि के समय अधिक वर्षा उपयुक्त रहती हैं। इसकी खेती के 20 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान एवं समुद्र ताल से 1200 से 1500 मीटर की उचाई तक के सथानो पर भी सफलतापूर्वक उगाई जा सकती हैं। इसकी पैदावार 125- 200 से. मी. वर्षा वाले क्षेत्रो में अच्छी होती हैं।
भूमि का चुनाव और तयारी –
हल्दी की खेती बलुई दोमट या मटियार दोमट मृदा में सफलतापूर्वक की जाती है| जल निकास की उचित व्यवस्था होना चाहिए. यदि जमीन थोड़ी अम्लीय है तो उसमें हल्दी की खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है| हल्दी की खेती हेतु भूमि की अच्छी तैयारी करने की आवश्यकता है क्योंकि यह जमीन के अंदर होती है जिससे जमीन को अच्छी तरह से भुरभुरी बनाया जाना आवश्यक है. मोल्ड बोल्ड प्लाऊ से कम से कम एक फीट गहरी जुताई करने के बाद दो तीन बार कल्टीवेटर चलाकर जमीन को अच्छी तरह से तैयार कर लेना चाहिए और इसमें पाटा चलाकर जमीन को समतल कर लें एवं बड़े ढ़ेलो को छोटा कर लेना चाहिए.
हल्दी की उन्नतशील किस्में -
1. सी.एल.326 माइडुकुर - लीफ स्पाॅट बीमारी की अवरोधक प्रजाति है, लम्बे पंजे वाली, चिकनी, नौमाह में तैयार होती है।उत्पादन क्षमता 200-300 क्विं./हेक्टेयर तथा सूखने पर 19.3 प्रतिशत हल्दी मिलती हैं।
2. सी.एल. 327 ठेकुरपेन्ट - इसके पंजे लम्बे, चिकने एवं चपटे होते हैं। परिपक्वता अवधि 5 माह तथा उत्पादन क्षमता 200-250 क्विं./हेक्टर सूखने पर 21.8 प्रतिशत हल्दी प्राप्त होती हैं।
3. कस्तूरी - यह शीघ्र (7 माह) में तैयार होती हैं। इसके पंजे पतले एवं सुगन्धित होते हैं। उत्पादन 150-200 कुन्तल प्रति हेक्टेयर 25 प्रतिशत सूखी हल्दी मिलती हैं।
4. पीतांबरा - यह राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित है, यह अधिक उत्पादन देती है। आई.सी.ए.आर. द्वारा स्थापित हाई अल्टीट्यूट अनुसंधान केन्द्र पोटांगी (उड़ीसा) द्वारा उत्पादन की गई प्रजातियां निम्नलिखित हैं जो म.प्र. के लिए उपयुक्त हैं।
रोमा - यह किस्म 250 दिन में परिपक्व होती हैं। उत्पादन 207 क्विंटल/हेक्टेयर शुष्क हल्दी 31.1 प्रतिशत, ओलियोरोजिन 13.2 प्रतिशत इरोन्सियल आयल 4.4 प्रतिशत सिंचित एवं असिंचित दोनों के लिए उपयुक्त होती हैं।
सूरमा - इसकी परिपक्वता अवधि 250 दिन एवं उत्पादन 290 क्विं./हे. शुष्क हल्दी 24.8 प्रतिशत, ओलियोरोजीन 13.5 प्रतिशत, इरोन्सियल आॅयल 4.4 प्रतिशत उपयुक्त होती हैं।
सोनाली - इसकी अवधि 230 दिन, उत्पादन 270 क्विंटल/हे. शुष्क हल्दी 23 प्रतिशत, ओलियोरोजिन 114 प्रतिशत इरोन्सियल आयल 4.6 प्रतिशत होता हैं। इस वर्ग की कोयम्बटूर-1, 35 एन, पीटीएस-43, पीसीटी-8 जातियां भी हैं। इसके अतिरिक्त दवा के लिए सफेद हल्दी कर्कुमा अमाड़ा एवं प्रसाधन सामग्री हेतु कुर्कुमा एरोमोटिका की भी कई जातियां तैयार की गयी हैं।
बीज बुवाई –
बीज की मात्रा कंद के वजन के अनुसार घटती बढती है इसकी रोपाई हेतु 2500 किलोग्राम कंद की मात्रा प्रति हेक्टेयर रोपाई में लगती हैI कांडो का शोधन 0.25 प्रतिशत एगलाल के घोल से 30 मिनट घोल में डुबाकर रखना चाहिए इसके पश्चात निकालकर छाया में सुखाकर बुवाई बुवाई करनी चाहिएI खेत तैयारी के पश्चात बनाई गयी मेंड़ों पर सिंचाई करके नमी होने पर लाइन से लाइन की दूरी 30 से 40 सेंटीमीटर तथा कंद से कंद की दूरी 20 से 25 सेंटीमीटर रखते हुए 5 से 7 सेंटीमीटर की गहराई पाए बुवाई करनी चाहिएI बुवाई का सबसे उपयुक्त समय अप्रैल से मई तक होता हैI बुवाई के समय पर्याप्त नमी रहना अति आवश्यक हैI अप्रैल - मई में बुवाई करने पर वर्षा से नुकसान से बचाया जा सकता हैI हल्दी की बुवाई के बाद फसल में नमी पर्याप्त रखने हेतु मल्चिंग की जाती है जिससे कि जमाव अच्छा हो सकेI मल्चिंग पौधों की हरी पत्तियो, पुवाल, भूसे एवं ढाक की पत्तियो से की जाती हैI मल्चिंग में लगभग 12500 से 15000 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर हरी पत्तियो की मात्रा लगती हैI भली भांति जमाव हो जानी के बाद सभी मल्चिंग के सामान को हटा दिया जाता हैI
खाद तथा उर्वरक –
20 से 25 टन हेक्टेयर के मान से अच्छी सड़ी हुई गोबर की खाद का उपयोग करना चाहिए क्योंकि गोबर की खाद डालने से जमीन अच्छी तरह से भुरभुरी बन जायेगी तथा जो भी रासायनिक उर्वरक दी जायेगी उसका समुचित उपयोग हो सकेगा. इसके बाद 100-120 किलो ग्राम नत्रजन 60-80 किलोग्राम स्फुर 80-100 तथा किलोग्राम हेक्टेयर के मान से पोटाश का प्रयोग करना चाहिए. हल्दी की खेती हेतु पोटाश का बहुत महत्व है जो किसान इसका प्रयोग नही करते है हल्दी की गुणवत्ता तथा उपज दोनों ही प्रभावित होती है. नाइट्रोजन की एक चैथाई मात्र तथा स्फुर एवं पोटाश की पूरी मात्र बोनी के समय दी जानी चाहिए एवं नाइट्रोजन की बची मात्र की दो भागों में बांटकर पहली मात्र बुआई के 40 से 60 दिनों बाद तथा दूसरी मात्र 80 से 100 दिनों बाद देना चाहिए|
हल्दी की फसल में सिंचाई –
हल्दी में ज्यादा सिंचाई की आवश्यकता नहीं है लेकिन यदि फसल गर्मी में ही बुवाई जाती है तो वर्षा प्रारंभ होने के पहले तक चार-पांच सिंचाई की आवश्यकता पड़ती हैं. मानसून आने के बाद सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ती है. किंतु यदि बीच में वर्षा नहीं होती या कि सुखा पड़ जाता है तथा अक्टूबर के बाद यदि बारिश नहीं हो पाती है तो ऐसी परिस्थिति में 20-25 दिन के अंतराल पर सिंचाई करना आवश्यक हो जाता है. नवम्बर माह में पत्तियों का विकास तथा धनकंद की मोटाई बढ़ना आरंभ हो जाता है तो उस समय उपज ज्यादा प्राप्त करने के लिए मिट्टी चढ़ाना आवश्यक हो जाता है जिससे कंदो का विकास अच्छा होता है तथा उत्पादन में वृद्धि हो जाती है|
जल निकास –
जल निकास का उचित प्रबंध करना चाहिए अन्यथा हल्दी की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा पौधे एवं पत्तियां पीली पड़ने लगती है अत: समय-समय पर वर्षा के ज्यादा पानी को खेत से बाहर निकालने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए.
खरपतवार नियंत्रण –
हल्दी की अच्छी फसल होने के लिए दो-तीन निराई करना आवश्यक हो जाता है. पहली निराई बुआई के 80-90 दिनों बाद तथा दूसरी निराई इसके एक माह बाद करना चाहिए किन्तु यदि खरपतवार पहले ही आ जाते है तथा ऐसा लगता है कि फसल प्रभावित हो रही है तो इसके पहले भी एक निराइ की जा सकती है. इसके साथ ही साथ समय-समय पर गुड़ाई भी करते रहना चाहिए जिससे वायु संचार अच्छा हो सके तथा हल्दी की फसल का पूर्ण विकास हो सके जो कि उत्पादन से सीधा संबंध रखता है|
कीट नियंत्रण –
हल्दी के कंदो में प्रकंद बेधक कीट लगता है इसके प्रकोप से कंदो में गलन एवं सड़न पैदा हो जाती हैI इसको रोकने हेतु भूमि में बुवाई के समय मैलाथियान या क्लोरोपायरीफास का प्रयोग करना चाहिएI खड़ी फसल में मैलाथियान 50 ई.सी. को 250 मिलीलीटर प्रति 100 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए या कार्बराइल धूल को 200 ग्राम प्रति 100 लीटर पानी में घोलकर 10 से 15 दिन के अंतराल पर छिड़काव करना चाहिएI
रोग नियंत्रण –
हल्दी में कंद विगलन रोग लगता है इसके साथ ही पर्ण चित्ती रोग भी लगता हैI इनकी रोकथाम हेतु रोग रहित प्रकंद बोने चाहिए तथा कंदो का शोधन करके बुवाई करनी चाहिएI खड़ी फसल में कार्बेन्डाजिम 1 ग्राम प्रति लीटर पानी या कापर आक्सीक्लोराइड 3 ग्राम प्रति लीटर या मैंकोजेब 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करना चाहिएI
फसल की खुदाई –
मई- जून में  बोई गई फसल फरवरी माह तक खोदने लायक हो जाती है इस समय धन कंदो का विकास हो जाता है और पत्तियां  पीली पड़कर सूखने लगती है तभी समझना चाहिए कि हल्दी पक चुकी है तथा अब इसकी कटाइ या खोदाइ की जा सकती है. पहले पौधो के दराती हसिए से काट देना चाहिए तथा बाद में हल से जुताई करके हल्दी के कंदों को आसानी से निकाला जा सकता है जहां पर भी जरूरत समझी जाए कुदाली का भी प्रयोग किया जा सकता है. हल्दी की अगेती फसल सात-आठ आठ-नौ माह तथा देर से पकने  वाली 9-10 माह में पककर तैयार होती है|
हल्दी की उपज –
जहां पर उपरोक्त मात्र में उर्वरक तथा गोबर की खाद का प्रयोग किया गया है तथा सिचिंत क्षेत्र में फसल बोई गई है तो 50-100 किवंटल प्रति हेक्टेयर  तथा असिंचित क्षेत्रों से 50-100 किवंटल प्रति हेक्टेयर कच्ची हल्दी प्राप्त की जा सकती है. यह ध्यान रहे कि कच्ची हल्दी को सूखाने के बाद 15-25 प्रतिशत ही रह जाती है|
बीज सामग्री का भंडारण –
खुदाई कर उसे छाया में सुखा कर मिट्टी आदि साफ करें। प्रकंदों को 0.25 प्रतिशत इण्डोफिल एम-45 या 0.15 प्रतिशत बाविस्टीन एवं 0.05 प्रतिशत मैलाथियान के घोल में 30 मिनिट तक उपचारित करें। इसे छाया में सुखाकर रखें। हल्दी भंडारण के लिए छायादार जगह पर एक मीटर चैड़ा, 2 मीटर लम्बा तथा 30 से.मी. गहरा गड्ढा खोदें। जमीन की सतह पर धान का पुआल या रेत 5 से.मी. नीचे डाल दें। फिर उस पर हल्दी के प्रकन्द रखें इसी प्रकार रेत की दूसरी सतह बिछा कर हल्दी की तह मोड़ाई करें। गड्ढा भर जाने पर मिट्टी से ढॅंककर गोबर से लीप दें।
हल्दी उपचार -
हल्दी को खोदते समय पूरी तौर से सावधानी बरतनी चाहिए जिससे धन कन्दो की कम हानि हो और समूची गाठें निकाली जा सकें गाठों को पहले छोटा-छोटा कर लिया जाता है इसके बाद बड़े-बड़े कड़ाहों में डालकर इसको उबाला जाता है. उबालते समय थोड़ा गोबर या फिर हल्दी की पत्तियों को ही पानी के साथ डालकर उबाला जाता है. ऐसा करने से रंग कुछ गहरा हो जाता है तथा हल्दी की गुणवता बढ़ जाती है | जिससे बाजार में भाव अच्छा मिलता है. लगभग तीन-चार घंटे पकाने के बाद गाठें अंगुलियों की बीच दबाने पर आसानी से दब जाती है तो कड़ाहों से निकाल कर सूखने के लिए धूप में रखा जाता है जिससे गाठें अच्छी तरह से सूख जावें. इसके बाद किसी खुरदूरे चीज से गाठों को रगड़ कर साफ कर लिया जाता है बड़े पैमाने पर यह कार्य मशीनों पर किया जाता है और इस तरह से हल्दी की गाठें तैयार हो जाती है|
दोस्तों, तो ये थी हमारे किशन भाई हल्दी की खेती कैसे करें और अधिक मुनाफा कैसे कमायें, हमे आशा है आपको हल्दी की खेती की जानकारी समझ में आ गई होगी | फिर भी आपका कोई भी सवाल है या सुझाव है, तो हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, हमसे पूछ सकते है, दोस्तों इस ब्लॉग पर आए भी खेती बड़ी से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी, जानकारी अच्छी लगे तो इस अपने दोस्तों के शत सोशल साईट पर शेयर जरुर करें, और हमारी इस वेबसाइट को सब्सक्राइब करें ,
धन्यवाद |


Share:

Popular Posts

Subscribe Now

Get All The Latest Updates

email updates